{"_id":"5ac141064f1c1bcf618b4ea7","slug":"madhyamik-shiksha-seva-chayan-board-to-be-formed-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के गठन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के गठन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के गठन को मंजूरी दे दी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार या बुधवार तक इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन
सरकार ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्य के दस पदों के लिए गत वर्ष आवेदन मांगे थे। आवेदनों की जांच के बाद योग्य पाए गए दावेदारों का पैनल मुख्यमंत्री को भेजा गया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी ने अध्यक्ष और सदस्यों के नाम तय करते हुए बोर्ड के गठन की मंजूरी दे दी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग अब इनके गोपनीय सत्यापन की कार्यवाही कर रहा है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा संजय अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार या बुधवार तक बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी की जाएगी। इससे जुड़ी कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें, बोर्ड गठन के इंतजार में हजारों की संख्या में भर्तियां अटकी हुई हैं। बोर्ड गठित होने के बाद मई तक नई भर्तियों की कार्यवाही शुरू किए जाने की संभावना है।