{"_id":"7ddb3bf6cd0af4c5993bb8c9190d8b8d","slug":"madhusudan-mistry-gives-serious-remarks-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-रैली के टिकट से ब्लैक मनी हो रही ह्वाइट?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-रैली के टिकट से ब्लैक मनी हो रही ह्वाइट?
विष्णु मोहन/लखनऊ
Updated Wed, 02 Oct 2013 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलियों में टिकट लगाकर ब्लैक मनी को ह्वाइट कर रही है।
विज्ञापन
मिस्त्री ने कहा कि भाजपा को मालूम है कि वह चुनाव नहीं जीत सकती, इसीलिए वह दंगों का सहारा ले रही है।
मिस्त्री बुधवार को यहां कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अच्छी तरह से पता है कि नरेंद्र मोदी गुजरात में हुए सभी एनकाउंटर में गले तक फंसे हुए हैं।
इसी वजह से भाजपा लगातार सीबीआई पर हमले करती रहती है, जिससे सीबीआई दबाव में रहे। मिस्त्री ने मोदी पर निशाना साधा।
मिस्त्री ने कहा कि मोदी की रैलियों में टिकट लगाकर ब्लैक मनी को ह्वाइट मनी करने का काम कर रही है। भाजपा की गतिविधियां राष्ट्रहित की नहीं हैं।
मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुजफ्फरनगर के दंगा लप्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था। प्रतिनिधिमंडल ने यहां बेघर हुए लोगों से उनके कैंप में जाकर मुलाकात की और प्रशासन से आवश्यक मदद कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन