फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Madhuri in Vantara, Jain community on the road

Lucknow News: माधुरी वनतारा में, जैन समाज सड़क पर

Wed, 27 Aug 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Madhuri in Vantara, Jain community on the road
महाराष्ट्र स्थित नांदिणी मठ की हथिनी माधुरी को गुजरात के जामनगर वनतारा में भेजे जाने के विरोध म
लखनऊ। महाराष्ट्र स्थित नांदिणी मठ की हथिनी माधुरी को गुजरात के जामनगर वनतारा में भेजे जाने के विरोध में जैन समाज के लोगों ने सोमवार को हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। जैन समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए माधुरी को वापस मठ में भेजने की मांग की।
विज्ञापन


विश्व श्रवण संस्कृति श्री संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन की अगुवाई में सुबह करीब नौ बजे गांधी पार्क में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग एकत्र हुए। सुदीप जैन ने आरोप लगाया कि पेटा संस्था ने अपने निजी हित साधने और अंबानी का कृपा पात्र बनने के लिए नांदिणी मठ पर झूठे आरोप लगाकर जाली दस्तावेज तैयार किए और न्यायालय को भी भ्रमित किया।
विज्ञापन

प्रदेश संयोजक नमन जैन ने कहा कि, किसी भी समाज को कमजोर करने के लिए उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर चोट करना सबसे आसान तरीका है। जैन समाज के साथ भी यही साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में मनीष जैन, शुभम जैन, चक्रेश्वर जैन, सिद्धार्थ जैन, अनुज जैन, आशुतोष जैन, सौरभ जैन, मेघ जैन, संस्कार जैन, विजय कुमार, आदर्श मिश्रा, एके स्टालिन, विशाल ज्योति अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed