फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   madhuri and jaya to get lacchu maharaj award

माधुरी व जया को लच्छू महाराज अवार्ड

Thu, 28 Aug 2014 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 Aug 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
madhuri and jaya to get lacchu maharaj award

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित, अभिनेत्री जया बच्चन और मशहूर अभिनेत्री जोहरा सहगल ‘लच्छू महराज अवार्ड’ से अलंकृत की जाएंगी।

विज्ञापन


सम्मान समारोह नवम्बर में आयोजित किया जाएगा। लच्छू महराज बैले केंद्र और शकुंतला नीरुज संस्थान की ओर से प्रति वर्ष लच्छू महराज जयंती पर यह अवार्ड दिया जाता है।

इसमें प्रशस्तिपत्र, अंगवस्त्र के अतिरिक्त कलाकार को 51 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं।

बैले केंद्र की अध्यक्ष व लच्छू महराज की शिष्या कथक नृत्यांगना कुमकुम आदर्श ने बताया कि वर्ष 2011 का अवार्ड माधुरी दीक्षित व 2012 के लिए जया बच्चन को चयनित किया गया था, लेकिन अभिनेत्रियों की व्यस्तता के चलते आयोजन नहीं हो सका था।
विज्ञापन


अब चूंकि, अभिनेत्रियों से बातचीत हो चुकी है। लिहाजा नवम्बर में समारोह आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का पुरस्कार दिवंगत अभिनेत्री जोहरा सहगल को दिया जा रहा है, जो उनकी बेटी किरण सहगल ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिल चुका है अवार्ड अभिनेत्रियां रेखा, आशा पारेख, वहीदा रहमान, सितारा देवी, सचिन सरकार, श्रीदेवी, जयाप्रदा, अमला शंकर, सुधाचंद्रन, सरोज खान, कुमकुम सज्जाद, मधुमति, चिरंजीवी के अलावा बिरजू महराज को शताब्दी अवार्ड भी दिया जा चुका है।

एक बार लच्छू महराज की पत्नी गुरु मां रमा देवी के निधन के चलते इसे रद्द भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed