{"_id":"5cee7d99bdec220724488def","slug":"madhayamik-siksha-exceeds-the-transfer-date-for-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा में तबादलों के लिए तारीख बढ़ी, अब शिक्षक इस तिथि तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा में तबादलों के लिए तारीख बढ़ी, अब शिक्षक इस तिथि तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Wed, 29 May 2019 06:12 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 29 May 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तबादले की की तिथि फिर बढ़ा दी है। पहले राजकीय हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेज में अंतरजनपदीय तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 जून तक करने थे, जिसे अब बढ़ाकर 7 जून कर दिया गया है। तबादले के लिए मात्र 1434 आवेदन मिलने के बाद विभाग ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
विभाग के उपनिदेशक विकास श्रीवास्तव ने बताया कि जिन सहायक अध्यापकों और प्रवक्ताओं ने तबादले के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 7 जून तक आवेदन कर सकते हैं। जिन शिक्षकों का 25 मई तक किया गया आवेदन त्रुटिपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिया गया है, वे भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
शिक्षक-शिक्षिका को प्रधानाचार्य या जिला विद्यालय निरीक्षक को आवेदन पत्र जमा कराते समय बताना होगा कि उन्होंने नया आवेदन किया है या पुराने आवेदन पत्र की त्रुटि को दूर किया है। गौरतलब है कि विभाग ने अंतरजनपदीय तबादले के लिए 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। तय अवधि तक 1434 शिक्षकों ने आवेदन किया था।