फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Made a video and told friend to take care of the family, then committed suicide

Lucknow News: वीडियो बनाकर दोस्त से कहा- परिवार का ख्याल रखना, फिर दे दी जान

Sat, 26 Jul 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Made a video and told friend to take care of the family, then committed suicide
राजू श्रीवास्तव।
लखनऊ। कारोबार में घाटे व कर्ज से परेशान सुशांत गोल्फ सिटी के सरसवां गांव निवासी पर्स-बेल्ट के थोक विक्रेता राजू श्रीवास्तव (42) ने शुक्रवार तड़के छत पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन सोकर उठे तो घटना का पता चला। आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में कारोबारी ने अपने दोस्त राजा से पत्नी व बेटी का ख्याल रखने की बात कही है।
विज्ञापन

मूल रूप से कानपुर के कैंट निवासी राजू की अमीनाबाद में लाटूश रोड पर दुकान है। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी दामिनी सोकर उठीं तो पति को कमरे में नहीं पाया। वह राजू को तलाशते हुए छत पर पहुंचीं तो टीनशेड में लगी बल्ली में प्लास्टिक की रस्सी में उनका शव लटका देखा। दामिनी का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। जानकारी पर सुशांत गोल्फ सिटी भी मौके पर पहुंची। राजू की तीन वर्ष की बेटी वामिका है। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही कोई शिकायत की है।
विज्ञापन




1.49 मिनट का है वीडियो

आत्महत्या करने से पहले राजू ने मोबाइल फोन से 1.49 मिनट का वीडियो बनाकर दोस्त राजा को भेजा। इसमें उनसे पत्नी व बेटी का ख्याल रखने की बात कही। वीडियो में उन्होंने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया। कहा कि कारोबार में घाटे व कर्ज से परेशान हैं। वीडियो में राजू कह रहे थे कि जिंदगी से हार चुके हैं। जांच में सामने आया कि वीडियो सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास का है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्नी को परेशानी की भनक तक नहीं लगने दी

दामिनी ने पुलिस को बताया कि तीन दिन से राजू दुकान नहीं जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात 10 बजे दोनों ने साथ में खाना खाया। उस वक्त तक सब सामान्य था। राजू ने अपनी परेशानी की भनक तक नहीं लगने दी। वीडियो में भी उन्होंने कहा है कि पत्नी व परिवार के अन्य लोगों को कारोबार में घाटे के बारे में कुछ भी नहीं पता है। घटना के बाद से दामिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी वामिका बार-बार पिता के बारे में सवाल कर रही है। परिवार के लोग राजू के दुकान जाने की बात कहकर उसे बहला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed