मदरसा शिक्षकों को जल्द मिलेगा नायाब तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक व माध्यमिक शिक्षकों की तर्ज पर अब मदरसा शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस (पांच सितंबर) के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद यह योजना लागू हो जाएगी।
अभी तक मदरसा शिक्षकों को चाहे वे कितना भी अच्छा काम क्यों न करें, उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित करने की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के शिक्षकों को हर साल शिक्षक दिवस पर सरकार राज्य पुरस्कार प्रदान करती है।
राज्य पुरस्कार पाने वाले शिक्षक समाज में गौरव के पात्र हो जाते हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने अब मदरसा शिक्षकों को भी राज्य पुरस्कार देने का मन बना लिया है।
मुफ्त सफर की मिल सकती है सुविधा
इसके तहत प्रदेश में हर साल मदरसा शिक्षा के पांच सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर अलग से कार्यक्रम आयोजित कर राज्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
इसके तहत प्रत्येक शिक्षक को 10 हजार रुपये नगद, प्रशस्ति पत्र व शॉल प्रदान की जाएगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग इसका विस्तृत प्रस्ताव व नियमावली बनाने में लगा हुआ है।
राज्य पुरस्कार पाने वाले मदरसा शिक्षकों को भी सरकार अन्य शिक्षकों की तरह रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का तोहफा भी दे सकती है। इसके लिए परिवहन विभाग से राय मांगी गई है।
यूपी में मदरसे
हाईस्कूल व उससे ऊपर 2026
प्राइमरी व जूनियर 6500
सरकारी अनुदान प्राप्त 459
मदरसों में शिक्षक 01
(इनके अलावा कई मदरसे ऐसे हैं जो बगैर मदरसा बोर्ड की मान्यता के चल रहे हैं।)