{"_id":"59bafcf04f1c1b30688b49f2","slug":"madarsa-not-upload-data-on-web-portal-today-last-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार मदरसों ने वेब पोर्टल पर अपलोड नहीं किया डाटा, रद्द हो सकती है मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार मदरसों ने वेब पोर्टल पर अपलोड नहीं किया डाटा, रद्द हो सकती है मान्यता
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 15 Sep 2017 04:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के करीब 11 हजार ज्यादा मदरसों ने अपना विवरण वेब पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। जिससे इनकी मान्यता को लेकर संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार की अंतिम तिथि से पहले विवरण न देने वाले मदरसों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। मदरसा शिक्षा परिषद ने कागजों पर चल रहे मदरसों पर नकेल कसने के लिए वेब पोर्टल madarsaboard.upsdc.gov.in बनवाया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कान्वेंट स्कूल और मदरसों में छात्रों की पसंद बन रही हिंदी
विज्ञापन
तहतानियां, फौकानियां, आलिया और उच्च आलिया स्तर के मान्यता प्राप्त 19,143 मदरसों को अपना डाटा ऑनलाइन अपलोड करना है। विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो रही है। अभी तक करीब 8 से 9 हजार मदरसों ने ही विवरण अपलोड किया है।
अनुदानित मदरसों के सामने मुश्किल यह है कि शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वित्तीय विवरण ऑनलाइन हासिल होने के बाद खातों का सत्यापन होने पर ही वेतन का भुगतान होगा। इस बीच मदरसा बोर्ड अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर कोई निर्णय नहीं कर पा रहा है।
ये भी पढ़ें- योगी सरकार की इस योजना से खुली 46 फर्जी मदरसों की पोल
मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता का कहना है कि वेब पोर्टल पर विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए शासन को फाइल भेजी गई है। तिथि नहीं बढ़ी तो 11 हजार मदरसों की मान्यता पर खतरा पैदा हो जाएगा।
इसके अलावा 560 अनुदानित मदरसों को अनुदान में भी दिक्कतें आएंगी। क्योंकि अब जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हर महीने अनुदान का भुगतान पोर्टल पर ही ऑनलाइन करेंगे। ऐसे में वेब पोर्टल पर जिसका विवरण नहीं होगा उसे सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिलेगा।