फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   madarsa board exams from 25 february 2020

मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं आज से, 1.82 लाख छात्र 557 केंद्रों पर देंगे एग्जाम

Tue, 25 Feb 2020 01:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Feb 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
madarsa board exams from 25 february 2020
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। 5 मार्च तक चलने वाली परीक्षाओं में इस बार प्रदेश भर से 1,82213 विद्यार्थी शामिल होंगे। नकलविहीन परीक्षाओं के लिए सीसीटीवी कैमरे वाले 557 स्कूल व मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रत्येक जिले में उड़न दस्ते तैयार किए गए हैं। बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इस बार 97,348 छात्र और 84,910 छात्राएं दो पॉलियों में परीक्षा देंगी। पहली पाली सुबह 8 से 11 बजे और दूसरी दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होंगी।
विज्ञापन


लखनऊ में 6 केंद्रों पर 4504 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षाओं के लिए राजधानी में छह केंद्र बनाए गए हैं। यहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 4504 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर सचल दस्ते, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी व उबाऊ परीक्षा से मिलेगी मुक्ति

अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नंद गोपाल गुपता नंदी ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षा में कई नए प्रयोग किये गये हैं। मुंशी-मौलवी की परीक्षा में प्रश्न पत्रों की संख्या 6 तथा आलिम की परीक्षा में प्रश्न पत्रों की संख्या 5 कर दी गई है।

इससे परीक्षार्थी को पूर्व की तरह उबाऊ और लंबी परीक्षा से मुक्ति मिलेगी। प्रश्न पत्रों का स्वरूप ज्यादा बेहतर व प्रासंगिक रहेगा। उन्होंने कहा कि मदरसों में एनसीईआरटी पाठयक्रम लागू कर दिया गया है। इसी के अनुरूप धार्मिक व व्यवहारिक आधुनिक शिक्षा देने का कार्य हो रहा है।

संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 19 मार्च से

उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर की परीक्षाएं 19 मार्च से शुरू होगी। परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी। परिषद के सचिव दीपचंद के मुताबिक प्रथमा, पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा सुबह 8 से 11.15 बजे तक पहली पाली में होगी।

वहीं पूर्व मध्यमा प्रथम, उत्तर मध्यमा प्रथम और उत्तर मध्यमा प्रथम (विज्ञान वर्ग) और उत्तर मध्यमा प्रथम (वाणिज्य वर्ग) की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक दूसरी पाली में होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed