{"_id":"5abf4d0b4f1c1bcd618b4a1d","slug":"mad-man-spread-terror-with-knife-children-caught-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाकू लेकर महिला के घर पहुंचा सिरफिरा आशिक, बच्चों ने पत्थर मारकर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू लेकर महिला के घर पहुंचा सिरफिरा आशिक, बच्चों ने पत्थर मारकर दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेंमो
लखनऊ में पीजीआई इलाके के वृंदावन निवासी निजी स्कूल की सुपरवाइजर के घर आए आशिक ने शुक्रवार दोपहर जमकर हंगामा मचाया। आरोपी ने महिला को धमकाने के लिए चाकू निकाल ली।
उसके बेटों ने पत्थर चलाकर किसी तरह बदमाश को काबू किया। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ राय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी तेलीबाग निवासी संजय है।
वह करीब चार साल से महिला से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। महिला के पति बीमार रहते हैं। परिवार में दो बेटे व एक बेटी हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि वह उसे फोन करके पति व बच्चों को जान से मरवाने की धमकी देता।
विज्ञापन
साथ ही महिला के बारे में मुहल्ले में आपत्तिजनक बातें कहकर उसे बदनाम करने लगा। 23 मार्च को पीड़िता ने पीजीआई थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Trending Videos
बच्चों ने किया पुलिस के हवाले
डेमो
शुक्रवार दोपहर संजय अपने एक दोस्त के साथ चाकू लेकर महिला के घर आया। उसने डोरबेल बजाई, लेकिन महिला ने दरवाजा नहीं खोला। बाहर से ही संजय चाकू दिखाकर महिला को धमकाने लगा।
परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आते देख संजय मौके से भागने लगा तो पीड़िता के बच्चों ने उस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
पत्थर लगने से संजय गिर पड़ा। बच्चों ने उसे दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज करके जांच की जा रही है।