फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maa Vaishno Devi darshan will not be easy in Navratri, fighting for seats in trains

Lucknow News : नवरात्रि में आसान नहीं होगा मां वैष्णो देवी दर्शन, ट्रेनों में सीटों की मारामारी

Fri, 17 Mar 2023 07:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 17 Mar 2023 07:24 PM IST
सार

नवरात्रि पर मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले पैसेंजरों को तत्काल कोटे की सीटों से राहत मिलने की उम्मीद है। 22 को जम्मू जाने वाले 21 मार्च को तत्काल कोटे में सीट बुक कराएंगे। कुल 380 सीटें एसी व स्लीपर कोटे में हैं, जिनसे पैसेंजरों को कुछ सुविधा हो जाएगी।

विज्ञापन
Maa Vaishno Devi darshan will not be easy in Navratri, fighting for seats in trains
मां वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्रि पर लखनऊ से जम्मू मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले पैसेंजरों के लिए सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। बेगमपुरा, हिमगिरी, अमरनाथ सहित अन्य ट्रेनों में वेटिंग होने से तत्काल कोटे की सीटों पर पैसेंजरों की उम्मीदें बंधी हुई हैं।

विज्ञापन


22 मार्च से नवरात्रि शुरू हो रही है। लखनऊ वासी नवरात्रि पर जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में जाते हैं। ऐसे में नवरात्रि से पहले ट्रेनों में वेटिंग से पैसेंजरों के सफर पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। लखनऊ से जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर में 22 मार्च से क्रमशः 62, 73, 74, 74, 47 तथा थर्ड एसी 30, 20, 25, 24, 27 वेटिंग है। हिमगिरी एक्सप्रेस की स्लीपर में 57, 39, 36, 43, 53 व थर्ड एसी में 21, 27, 16, 17, 33 वेटिंग चल रही है। ऐसे ही कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर में 53, 62, 67, 49, 56 व थर्ड एसी में 14, 15, 16, 26, 30 वेटिंग है। इसी क्रम में अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर में 23 को रिग्रेट चल रहा है। इसके बाद 30 मार्च को भी वेटिंग है। गाजीपुर सिटी श्री वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस की स्लीपर में 24 मार्च को 56 वेटिंग चल रही है, इसके बाद रिग्रेट है। थर्ड एसी में 24 को वेटिंग व आगे सीटें नहीं हैं।
विज्ञापन


380 तत्काल की सीटें देंगी राहत
नवरात्रि पर मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले पैसेंजरों को तत्काल कोटे की सीटों से राहत मिलने की उम्मीद है। 22 को जम्मू जाने वाले 21 मार्च को तत्काल कोटे में सीट बुक कराएंगे। कुल 380 सीटें एसी व स्लीपर कोटे में हैं, जिनसे पैसेंजरों को कुछ सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेन चले तो हो भला
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि बेगमपुरा व जम्मूतवी पैसेंजरों की पसंदीदा ट्रेन है। सीटें नहीं मिलने से मां के दर्शन नहीं हो सकेंगे। ऐसे में रेलवे को स्पेशल ट्रेन चलानी चाहिए, ताकि पैसेंजरों के लिए सीटों का संकट न हो और उनका सफर आसान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed