Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lviv, AKTU now have classes only five days a week

Lucknow News: लविवि, एकेटीयू में अब सप्ताह में पांच दिन ही पढ़ाई

Thu, 14 May 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Lviv, AKTU now have classes only five days a week
लखनऊ। प्रधानमंत्री की ईंधन बचत की अपील पर लखनऊ विश्वविद्यालय और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) आगे आए हैं। दोनों विवि में घोषणा की गई है कि अब सप्ताह में पांच दिन ही कार्यालय और कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन

लविवि की कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ से लेकर शाम छह बजे तक कक्षाएं व कार्यालय खुलने का समय निर्धारित किया गया है। दोपहर 1:30 से दो बजे तक भोजन के लिए मध्यावकाश रहेगा। यह व्यवस्था अग्रिम आदेश तक रहेगी।
विज्ञापन


अभी तक कार्यालय व कक्षाओं का संचालन सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होता था। कुलसचिव ने बताया कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही होंगी। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एकेटीयू में एक दिन नो व्हीकल डे भी

लखनऊ। एकेटीयू में फाइव डे वीक के साथ एक दिन नो व्हीकल डे भी लागू होगा। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि अगले दो महीने तक विवि में पांच दिन काम होगा। शिक्षक-कर्मचारी सुबह 9.30 से शाम छह बजे तक काम करेंगे। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।

इसके साथ ही शुक्रवार को नो व्हीकल डे लागू होगा। इस दिन कोई भी वाहन से नहीं आएगा। ई व्हीकल, साइकिल को बढ़ावा दिया जाएगा। शिक्षकों व कर्मचारियों के बीच कार पुलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बाद ऑनलाइन कक्षा पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed