फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknowi men hate Sterilization

‘मर्दानगी’ के फेर में नहीं करा रहे नसबंदी

Tue, 06 Aug 2013 07:59 AM IST
लखनऊ/अतुल भारद्वाज
लखनऊ/अतुल भारद्वाज Updated Tue, 06 Aug 2013 07:59 AM IST
विज्ञापन
lucknowi men hate Sterilization

आबादी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन पुरुषों की ‘मर्दानगी’ परिवार नियोजन के

विज्ञापन
आड़े आ रही है। खुद सरकार की रिपोर्ट कहती है कि लोग अपनी मर्दानगी कम या खत्म होने के डर से नसबंदी नहीं करा रहे हैं।

सालाना हेल्थ सर्वेक्षण के मुताबिक, लखनऊ के केवल 0.3 प्रतिशत लोग ही नसबंदी का माध्यम चुन रहे हैं।

परिवार नियोजन के ये खतरनाक हालात राजधानी समेत पूरे यूपी में हैं।

परिवार नियोजन की स्थिति को लेकर कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक लोगों में मर्दानगी के साथ यह भी भ्रम होता है कि वे कोई मेहनत का काम नहीं कर पाएंगे।

जनसंख्या पहुंची 46 लाख
स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता के लिए उठाए गए कदम भी यहां नाकाफी ही रहे। यही वजह रही कि लखनऊ में 37.1 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं जिनके तीन या ज्यादा बच्चे हैं। जनगणना 2011 के मुताबिक, लखनऊ जिले की जनसंख्या 46 लाख के करीब पहुंच चुकी है।


विशेषज्ञों की मानें तो इन हालात में 2030 तक रहने के लिए जगह नहीं बचेगी। डिस्ट्रिक्ट हेल्थ लेवल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन साल पहले लखनऊ में पुरुष नसबंदी का आंकड़ा 0.5 प्रतिशत था।

पिछले महीने जारी एनुअल हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में यह आंकड़ा गिरा है। नए सर्वेक्षण की रिपोर्ट बताती है कि अब पुरुष नसबंदी का आंकड़ा 0.3 प्रतिशत ही रह गया।

वहीं महिलाओं में नसबंदी का प्रतिशत 17.3 है। डीएलएसएस की रिपोर्ट में यह आंकड़ा 18.9 प्रतिशत था।

परिवार कल्याण विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि तमाम कोशिशों के बाद भी लोगों के मन से भ्रांतियां निकलने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पुरुष नसबंदी के लिए एक प्रभावी योजना नहीं होना भी एक बड़ी वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed