फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow zoo case

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेगा 'बब्बर शेर'

Mon, 05 Aug 2013 02:24 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 02:24 AM IST
विज्ञापन
lucknow zoo case

लखनऊ जू के बलरामपुर हाउस में सुबह शाम बारी-बारी से टहल रहे एशियाई बब्बर शेर हीर और मोजकब कुबेर सीएम अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट की अहम कड़ी बनने जा रहे हैं।

विज्ञापन


अकेले हीर-मोजकब कुबेर ही नहीं कानपुर जू के बब्बर शेर विष्णु-लक्ष्मी भी इसी विशेष श्रेणी में शामिल हैं। दरअसल ये ही वे पहले चारों शेर होंगे जो सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट का पहला फूल खिलायेंगे।
विज्ञापन


प्रजनन केन्द्र बनने के बाद इन्हीं चारों एशियाई बब्बर शेरों को लायन सफारी के लिये वहां उतारा जायेगा, ताकि ये वहां जाकर प्रजनन कर सकें और सफारी का प्रोजेक्ट सरपट रफ्तार पर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी 2014 में दोनों ही जू से इन चारों शेरों को ले जाकर वहां प्रजनन के लिये तैयार किया जायेगा। इसके लिये तैयारियां जोरों पर है।

इटावा लायन सफारी का प्रोजेक्ट बड़ी तेजी से चल रहा है। वहां अन्य बुनियादी तैयारियों के अलावा एशियाई शेरों के प्रजनन केन्द्र के बनाये जाने का काम तेजी से चल रहा है।

प्रोजेक्ट में इटावा वन प्रभाग से जुड़े अधिकारी भी दिन रात लगे हुये हैं। सूत्रों की मानें तो प्रजनन केन्द्र का काम नवंबर-दिसंबर महीने तक बन कर पूरा होने के उम्मीद जताई जा रही है।

उसके बाद ही लखनऊ और कानपुर जू के चारों शेरों को प्रजनन के लिये तैयार करने के अलावा साथ रहने के मौके दिये जायेंगे। इसको लेकर कई प्लान प्रजेंटेशन भी हो चुकी हैं।

स्पेशली ट्रेन्ड किया जायेगा कीपर
सफारी के लिये प्रजनन केन्द्र पर निगाह रखने वाली अधिकारियों-चिकित्सकों की टीम के अलावा एक विशेष रूप से प्रशिक्षित कीपर भी रखा जायेगा।

कीपर को इसके लिये देश में गुजरात, कर्नाटक समेत अन्य स्थानों में चल रही लायन सफारी में ट्रेनिंग के लिये प्रशिक्षण के लिये भेजा जायेगा।

जहां ये कीपर मेटिंग, मेटिंग के बाद और प्रजनन के बाद की उनके हावभावों के बारे में नजदीकी जानकारियां जुटायेगा।

यंग लायन तेजी से बढ़ायेंगे ब्रीड
पूरे प्रोजेक्ट के लिये इन चारों एशियाई बब्बर शेरों की टीम को उपयुक्त माना जा रहा है। कानपुर जू में अप्रैल महीने केपहले पखवारे में हैदराबाद से लाये गये लगभग साढ़े चार साल की उम्र के नर बब्बर शेर विष्णु और ढांई साल की शेरनी लक्ष्मी एकदम यंग बिग्रेड हैं।


इसके अलावा लखनऊ जू में मादा हीर सवा पांच साल और नर मोजकब कुबेर लगभग दो साल की उम्र का है।

विशेषज्ञों की मानें तो जनवरी 2014 में जब इन्हें प्रजनन के लिये साथ लाया जायेगा तो युवा होने के चलते प्रदेश में एशियाई शेरों का कुनबा तेजी से बढ़ेगा।

काम जोरों पर
वन विभाग की वेबसाइट पर पड़ी एक लेटेस्ट रिपोर्ट केमुताबिक लायन सफारी में बुनियादी काम तेजी से चल रहे हैं।

यहां प्रजनन केन्द्र से जुड़े काम तेजी से चल रहे हैं। इसके अलावा यहां लायन सफारी के बफर एरिया का सीमांकन कर फेंसिंग खुदाई काम भी जोरों पर है।

संरक्षण प्रजनन केन्द्र क्यूबिकल, वैटेनरी हास्पिटल की आधारभूत संरचना के अलावा हैबिटेट डेवलेपमेंट एरिया में 90 हेक्टेयर में काम चल ही रहा है। इसके अलावा वनीकरण के लिये 300 गड्ढे-100 रिजें भी खोदी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed