फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow zoo advisory for people

लखनऊ जू में एक्टिविटी पर लगी रोक, एडवाइजरी की गई जारी

Wed, 08 Aug 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Aug 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
lucknow zoo advisory for people
लखनऊ जू में लगाए बोर्ड - फोटो : amarujala

लखनऊ जू में जाने वाले दर्शक, बच्चे और महिलाएं पार्कों में बैडमिंटन, उड़नतश्तरी (फ्लाइंग डिश) जैसे गेम्स नहीं खेल सकेंगे। न ही पिकनिक मनाने केदौरान वे ऑडियो सिस्टम संगीत वाद्ययंत्र जैसे गिटार या पियानो बजा सकेंगे।

विज्ञापन


हाल ही में जू में घूमने आने वाले दर्शकों के लिए जारी हुई जू के एडवायजरी के तहत निर्देशों में तमाम एक्टिविटी न करने की सलाह जारी की गई है। दिशा-निर्देशों से जू जाने वाले वे बच्चे और युवा दर्शक मायूस होंगे, जो जू में दिन भर केसैर सपाटे के दौरान पार्कों में फुटबाल, बैडमिंटन खेलकर तरोताजा हो लेते थे।
विज्ञापन


निदेशक जू आरके सिंह के मुताबिक, ऐसा कदम वन्यजीवों और दर्शकों की सुविधा के लिए उठाया गया है। दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी बड़े सूचना पटों के माध्यम से जू परिसर में दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी न करने की दी सलाह

lucknow zoo advisory for people

दर्शकों को यह न करने की जारी की गई सलाह

- पालतू जानवरों पेट्स को जू में न लाएं, प्रवेश नहीं।
- जू के भीतर ऑडियो सिस्टम या किसी भी प्रकार का संगीत वाद्ययंत्र न बजाएं।
- जू के अंदर पार्कों में बैडमिंटन, उड़नतश्तरी, फुटबाल, क्रिकेट आदि न खेलें।
- आग्नेयास्त्र, धारदार चीजों की मनाही
- प्लास्टिक की वस्तुयें न लाएं।
- इसके अलावा पेड़ों पर चढ़ना, सिगरेट पीना, सुरक्षा दीवारों को लेकर भी मनाही जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed