गुजरात के शेर के बाद अब चंडीगढ़ के चिंकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जू में भी दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव चिंकारा का कुनबा बढ़ाया जाएगा।
अब चंडीगढ़ से तीन नर चिंकारा लाने की कवायद शुरू की गई है। उनके आ जाने के बाद इनको नए बाडे़ में उतारा जाएगा ताकि इनका कुनबा बढ़ सके। तीन नर चिंकारा के बदले चंडीगढ़ को तीन मादा चिंकारा दी जाएंगी।
निदेशक जू अनुपम गुप्ता
ने बताया कि आदान-प्रदान योजना के तहत नर चिंकारा लाए जाएंगे और सभी को एक
साथ नए बाड़े में उतारा जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ छतबीर जू से बात चल रही
है। हमारे पास यहां सात मादा चिंकारा है।
उन्होंने तीन नर के बदले यहां से
तीन मादा चिंकारा के प्रपोजल पर सहमति जताई है। पूरी प्रक्रिया जल्दी ही
सीजेडए के पास अप्रूवल के लिए भेजी जाएगी।
अनुमति मिलते ही लखनऊ जू में नर
चिंकारा लाए जाएंगे। इन सभी को एक नए बाड़े में उतारा जाएगा।
सूत्रों
की मानें तो चंडीगढ़ से चिंकारा लाए जाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
सीजेडए के अप्रूवल के बाद तुरंत ही चिंकारा लाए जाने की प्लानिंग है।
इसके
लिए जू के चिकित्सक, कीपरों की टीम भी बना ली गई है। ड्राइवर समेत टीम में
4-5 लोगों को चुना जा चुका है।