फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Youth will take out Bhim Padyatra tomorrow on Ambedkar Jayanti, statues of great men will be cleaned

लखनऊ: आंबेडकर जयंती पर युवा आज निकालेंगे भीम पदयात्रा, प्रदेश में महापुरुषों की प्रतिमाओं की होगी सफाई

Sun, 13 Apr 2025 12:01 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 13 Apr 2025 12:01 AM IST
सार

Ambedkar Jayanti: यूपी में आंबडेकर जयंती के मौके पर विविध होने जा रहे हैं। यह आयोजन 13 और 14 अप्रैल को होंगे। 13 अप्रैल की सुबह लखनऊ में भव्य रैली निकाली जाए

विज्ञापन
Lucknow: Youth will take out Bhim Padyatra tomorrow on Ambedkar Jayanti, statues of great men will be cleaned
आंबेडकर जयंती पर होंगे विविध आयोजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति युवाओं के मन में अलख जगाएगी। इस क्रम में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा। जयंती के एक दिन पहले 13 अप्रैल की सुबह से ही कार्यक्रम शुरू होंगे। वहीं 14 अप्रैल को भी कई आयोजन होंगे।

विज्ञापन


13 अप्रैल की सुबह 6.30 बजे मरीन ड्राइव से आंबेडकर पार्क तक भीम पदयात्रा निकाली जाएगी। राष्ट्रीय सेवा योजना व नेहरु युवा केंद्र संगठन की ओर से निकाली जाने वाली पदयात्रा में लखनऊ विश्वविद्यालय, बाबू बनारसी दास विवि, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, केंद्रीय संस्कृत विवि, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि व महाविद्यालयों के छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन


एनएसएस की विशेष कार्याधिकारी व राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. मंजू सिंह ने बताया कि पदयात्रा का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। यात्रा के जरिए डॉ. आंबेडकर के कृतित्व व व्यक्तित्व से युवाओं को अवगत कराया जाएगा। इसी क्रम में संस्कृति विभाग डॉ. आंबेडकर के जन्मदिवस पर देश-प्रदेश के कलाकारों को मंच मुहैया कराएगा। डॉ. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल गोमती नगर में दोपहर एक से रात 8.30 बजे तक बाबा साहेब पर आधारित कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की तरफ से बाबा साहेब के जीवन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसी क्रम में आंबेडकर महासभा में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ के रामनिवास पासवान, भदोही की लक्ष्मी रागिनी, लखनऊ की शुभम रावत व जया कुमारी की प्रस्तुति होगी। वहीं सुबह नौ बजे से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा परिसर में भी जन्म दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे।

महापुरुषों की प्रतिमा की होगी सफाई, प्रदेश भर में होगा आयोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को सभी पार्कों, स्मारकों और चौराहों पर स्थापित बाबा साहेब सहित सभी महापुरुषों व राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई होगी। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों के साथ आमजनता भी शामिल होगी। वहीं 14 अप्रैल को जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में होंगे विभिन्न आयोजन होंगे। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती प्रदेश भर में राजकीय सम्मान के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी।



 

Trending Videos

केडी सिंह से 1090 तक सामाजिक न्याय दौड़ आज, बदला रहेगा यातायात

अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 13 अप्रैल को सुबह सात बजे से केडी सिंह बाबू स्टेडियम से 1090 चौराहा तक सामाजिक न्याय दौड़ का आयोजन किया गया है। इसके लिए सुबह छह से 11 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। वाहन अंबेडकर उद्यान चौराहा की ओर से 1090 चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें समतामूलक चौराहा होते हुए जाना होगा। इसी तरह 1090 चौराहा से अंबेडकर उद्यान चौराहा की ओर वाहनों के प्रवेश पर मनाही रहेगी। यातायात समतामूलक चौराहे से होते हुए आगे जा सकेगा।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम से इस तरह व्यवस्था
-आईटी चौराहा से आने वाला यातायात सुभाष / परिवर्तन चौक चौराहा से कैसरबाग अशोकलाट चौराहा होकर आगे बढ़ेगा।
-आईटी चौराहा की ओर से आने वाला यातायात हनुमान सेतु मंदिर तिराहा से खाटू श्याम, सुशीला स्मृतिका होकर गंतव्य को जा सकेगा।
-डालीगंज पुल चौराहा की ओर से आने वाला यातायात क्लार्क अवध तिराहा से चिरैयाझील तिराहा होकर जाएगा।
-मोतीमहल तिराहा और केडी सिंह स्टेडियम तिराहा से आने वाला यातायात क्लार्क अवध तिराहा व सिकंदरबाग चौराहा होकर आगे बढ़ेगा।
-लालबाग नावेल्टी तिराहा की ओर से आने वाला यातायात सुपर मार्केट चौराहा / नूरमंजिल तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
-रायल होटल चौराहा की ओर से आने वाला यातायात सिसेंडी तिराहा, लाल बहादुर शास्त्री तिराहा, लालबत्ती चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- सिकंदरबाग चौराहा की ओर से आने वाला यातायात चिरैयाझील चौराहा अथवा यूपीटेक चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- लालबत्ती चौराहा से बंदरियाबाग चौराहा की तरफ आने वाला यातायात लाल बहादुर शास्त्री अथवा कटाईपुल चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेगा।
बसों का डायवर्जन इस तरह
-समतामूलक चौराहा की ओर से आने वाली रोडवेज बस / सिटी बस गोमती बैराज, पीएनटी बालू अड्डा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर जाएंगी।
-चारबाग की तरफ से आने वाली रोडवेज बस / सिटी बस केकेसी से कुंवर जगदीश चौराहा से बंग्ला बाजार चौराहा होकर जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed