{"_id":"61b2f7c77196b133187fa1fe","slug":"lucknow-youth-shot-dead-in-mining-dispute-people-caught-one-accused-another-also-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : खनन के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : खनन के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व तमंचा बरामद
Fri, 10 Dec 2021 07:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 10 Dec 2021 07:07 PM IST
सार
एसीपी अलीगंज सैयद मोहम्मद अली अब्बास ने बताया कि दोनों पक्ष खनन का कारोबार करते हैं। सुभाष का इटौंजा इलाके में खनन को लेकर आरोपियों से काफी समय से विवाद चल रहा था। एक दिन पहले भी दोनों पक्षों में इटौंजा के दौलतपुर में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में जानकीपुरम थाना क्षेत्र के भवानी बाजार में बृहस्पतिवार देर रात खनन को लेकर विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और तमंचा बरामद हुआ है। मामले में दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के ग्राम दिगोई का रहने वाला सुभाष सिंह (25) खनन का काम करता था। बीकेटी के ही कठवारा निवासी महेंद्र प्रताप सिंह व छोटी देवरई गांव निवासी दुर्गेश सिंह से खनन को लेकर उसका विवाद चल रहा था। जानकीपुरम इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात सुभाष अपने साथी आशुतोष, जीतू, बृजेश, अमित सिंह आदि के साथ किसी काम से क्षेत्र के भवानी बाजार आया था। देर रात वहां से निकलते ही पहले से घात लगाए बैठे महेंद्र प्रताप सिंह व दुर्गेश सिंह ने सुभाष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने में दो गोलियां लगने से सुभाष वहीं गिर पड़ा। दोस्तों ने सुभाष को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसीपी अलीगंज सैयद मोहम्मद अली अब्बास ने बताया कि हमलावर महेंद्र प्रताप सिंह व दुर्गेश सिंह को वारदात के कुछ घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। महेंद्र के पास से पिस्टल व दुर्गेश के पास से तमंचा बरामद हो गया है। एसीपी के अनुसार, मामले में मृतक सुभाष की भाभी जाह्नवी की तहरीर पर महेंद्र प्रताप सिंह व दुर्गेश सिंह को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने के साथ ही वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
लंबे समय से चल रहा था विवाद
एसीपी अलीगंज सैयद मोहम्मद अली अब्बास ने बताया कि दोनों पक्ष खनन का कारोबार करते हैं। सुभाष का इटौंजा इलाके में खनन को लेकर आरोपियों से काफी समय से विवाद चल रहा था। एक दिन पहले भी दोनों पक्षों में इटौंजा के दौलतपुर में झगड़ा हुआ था। मगर बाद में इटौंजा थाने में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था।