{"_id":"674031bd6431346fd00172d3","slug":"lucknow-young-man-shot-for-not-paying-mining-ransom-his-palm-crossed-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: खनन की रंगदारी न देने पर युवक को मारी गोली, हथेली के पार, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: खनन की रंगदारी न देने पर युवक को मारी गोली, हथेली के पार, आरोपी फरार
Fri, 22 Nov 2024 12:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:59 PM IST
सार
लखनऊ में खनन की रंगदारी न देने पर युवक को गोली दी। हालांकि, युवक ने अपनी हथेली आगे कर दी तो गोली हथेली पारकर निकल गई।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ युवक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के शिवपुरी गांव के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे महेंद्र ने खनन का काम करने वाले कुलदीप सिंह को गोली मार दी। घटना के दौरान कुलदीप ने अपना बायां हाथ सामने कर दिया, जिससे गोली उनके हथेली को पार करती हुई निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
दिग्वि गांव निवासी कुलदीप सिंह का आरोप है कि शिवपुरी गांव की सीमा में उनका मिट्टी खनन का काम चल रहा है। प्रशासन से इसकी अनुमति प्राप्त है। शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे वह खनन स्थल से वापस लौट रहे थे। कच्चे चक मार्ग पर कठवारा निवासी महेंद्र सिंह मिले। उन्होंने गाली देते हुए कहा कि मिट्टी नहीं भरवाओगे। इसके बाद असलहे से फायर कर दिया। गोली कुलदीप की बाई हथेली से होकर निकल गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - उपचुनाव में भी भितरघात ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन...इन तीन सीटों पर अपनों ने ही की मुखालफत; होगा बड़ा नुकसान!
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: अखिलेश की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील, सतर्क रहें... हम नैतिक रूप से जीत चुके हैं, बस प्रमाणपत्र मिलना बाकी
मिट्टी खनन को लेकर रंगदारी की मांग
आरोप है कि मिट्टी खनन को लेकर पांच हजार रुपया रात भर का मांगा जा रहा था, जिसे कुलदीप ने नहीं दिया था। इसके बाद शुक्रवार की सुबह यह घटना हो गई।
साथी राहुल की कुलदीप से फोन पर चल रही थी बात
कुलदीप सिंह का आरोप है कि घटना के समय वह साथी राहुल से फोन पर बात कर रहे थे। फोन दाहिने हाथ से पकड़े थे। इसलिए पूरी घटना राहुल ने भी सुनी है। घटना की सूचना कुलदीप ने ही पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कुलदीप को इलाज के लिए राम सागर मिश्र हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से उन्हें बलरामपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बक्शी का तालाब संजय कुमार सिंह ने बताया कि घायल कुलदीप का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन