{"_id":"696a432dd5b4d59b310999c5","slug":"lucknow-y-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1562644-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज आलमबाग इलाके के मानस नगर में रहेगा पानी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज आलमबाग इलाके के मानस नगर में रहेगा पानी संकट
विज्ञापन
आज आलमबाग इलाके के मानस नगर में रहेगा पानी संकट
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कानपुर रोड पर मानस नगर कालोनी और उससे लगे कई इलाकों में शनिवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते करीब 20 हजार की आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। आपूर्ति में यह समस्या पानी की टंकी की सफाई किए जाने के कारण आएगी।
जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह की आपूर्ति करने के बाद मानस नगर कॉलोनी स्थित पानी की टंकी की सफाई का काम किया जाएगा। ऐसे में टंकी से जुड़े इलाकों नारायणपुरी, इंद्रपुरी, इंद्रलोक व मानस नगर में शाम की आपूर्ति पर असर पड़ेगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों से अपील है कि वह परेशानी से बचने के लिए सुबह आपूर्ति के समय जरूरत का पानी स्टोर कर लें ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।