फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Woman missing for 15 days found in Lucknow; police reunited her with her family.

लखनऊ: 15 दिन से भटक रही प्रयागराज की महिला लखनऊ में मिली, पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

Sun, 27 Sep 2026 02:06 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 27 Sep 2026 02:06 PM IST
सार

परिजनों ने कहा कि महिला की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं है। वह कई दिनों से भटक रही थी। पुलिसकर्मियों ने उसके पति से संपर्क किया जिसके बाद परिजन आए और उसे लेकर चले गए।

विज्ञापन
Lucknow: Woman missing for 15 days found in Lucknow; police reunited her with her family.
परिजन आकर महिला को ले गए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्हैयालाल भरवारी थाना शंकरगढ़ जिला प्रयागराज निवासी की पत्नी ममता (45) 12 सितंबर को अचानक घर से गायब हो गई( पूरा परिवार उसे खोज रहा था पर उसका पता नहीं चल रहा था।

विज्ञापन

 
शनिवार शाम 6:30 बजे तेलीबाग में एक मिठाई की दुकान के पास एक महिला को लोगों ने देखा जो कि लोगों की बातों का सही-सही जवाब नहीं दे पा रही थी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तेलीबाग चौकी के सिपाही सुमित और संजीव मौके पर पहुंचे महिला ने बातचीत में अपने गांव का नाम भरवारी बता दिया। यह नाम सुनते ही सिपाही संजीव सक्रिय हो गए क्योंकि उनकी रिश्तेदारी भी शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है।
विज्ञापन


सिपाही संजीव ने गांव के प्रधान का नंबर खोज, प्रधान से बातचीत के बाद 15 दिन से भटक रही महिला के पति कन्हैयालाल का नंबर खोजा और उनसे बात की और रविवार की सुबह कन्हैयालाल अपने भतीजे विश्वजीत के साथ आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ममता को देख उनकी आंखें भर आईं। कन्हैया ने बताया उनकी पत्नी की मानसिक दशा कुछ सही नहीं। पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कन्हैयालाल अपनी पत्नी को लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed