फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow will be more safe for women

महिलाओं के लिए और सुरक्षित होगा लखनऊ, मिलेंगी ये सुविधाएं

Tue, 01 Jan 2019 03:57 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Tue, 01 Jan 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
lucknow will be more safe for women
डेमो
महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। नए आयाम गढ़ रही हैं। तरक्की में अपना योगदान दे रही हैं। पर, क्या हम उन्हें सुरक्षित माहौल दे सके? पर इस साल कई ऐसी चीजें होंगी जो शहर को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार महिलाओं के लिए शहर को सुरक्षित बनाने के लिए निर्भया फंड से 194 करोड़ रुपये का बजट जारी कर चुकी है। इसमें से 20 करोड़ से पिंक टॉयलेट और कम रोशनी वाले स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए पिंक बस चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


प्रमुख स्थलों पर जो टॉयलेट हैं उनमें महिला-पुरुष के लिए एक ही जगह पर टॉयलेट बना दिए गए। इससे महिलाएं असहज महसूस करती हैं। नगर निगम शहर में 45 स्थानों पर पिंक टॉयलेट बनाएगा। ये सुविधा इसी साल मिल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जगह तलाश ली गई, काम जल्द शुरू होगा

lucknow will be more safe for women
संयुक्ता भाटिया - फोटो : डेमो
यहां होंगे पिंक टॉयलेट
1090 चौराहा, जनपथ मार्केट, हजरतगंज चौराहा, अमीनाबाद, कैसरबाग, चारबाग बस अड्डा, नाका हिंडोला, पीजीआई, चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज छत्ते वाला पुल के पास, बड़ा इमामबाड़ा, बुद्धेश्वर मंदिर, फन मॉल के पास, भूतनाथ मार्केट, मीना मार्केट इंदिरा नगर, मिठाई वाला चौराहा, पुरनिया चौराहा, हनुमान सेतु मंदिर, एयरपोर्ट के पास, पत्रकारपुरम, लेखराज बाजार, आम्रपाली मार्केट, गोल मार्केट, कपूरथला, मुंशी पुलिया और चारबाग में रवींद्रालय केपास जैसे प्रमुख स्थानों पर ये पिंक टॉयलेट होंगे।

 पिंक टॉयलेट के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। जिन और विभागों को इस योजना पर काम करना है उनसे भी  संपर्क किया जाएगा। - संयुक्ता भाटिया, महापौर

यहां लगाई जाएंगी स्ट्रीट लाइटें

lucknow will be more safe for women
महिलाओं के सुरक्षा को लेकर कम रोशनी वाले जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी उनमें गोमतीनगर विस्तार, सीजी सिटी, जानकीपुरम विस्तार, कानपुर रोड सेक्टर-आई व सेक्टर-पी,  अंसल एपीआई प्रथम चरण, ओमेक्स टाउनशिप सेक्टर सात शामिल हैं।
 

 परिवहन निगम 50 महिला स्पेशल पिंक एक्सप्रेस बसें चलाएगा। इन बसों की चालक-परिचालक महिला ही होंगी। सुरक्षा के लिहाज से ये बसें डायल-100, पुलिस कंट्रोल रूम से सीधे जुड़ी होंगी।

परिवहन निगम ने निर्भया फंड से 50 महिला स्पेशल पिंक एक्सप्रेस बसों को खरीदा है। तीन बसें लखनऊ वर्कशाप पहुंच भी चुकी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही ये सेवा शुरू हो जाएगी।

 

चार और महिला थाने

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस महकमे का 4 और महिला थाने खोलने का प्रस्ताव है। ये थाने खुलते हैं तो राजधानी में कुल पांच महिला थाने हो जाएंगे। यही नहीं 200 पिंक पुलिस पिकेट भी खोेलने का प्रस्ताव है।

यानी राजधानी के हर अहम स्थान पर पिंक पुलिस की पहुंच होगी। इसके साथ ही पिंक पुलिस मोबाइल टीमें भी होंगी जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए गश्त करेंगी। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि प्रस्ताव पर पुलिस मुख्यालय की हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed