फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Wife of Assistant Commissioner of State Tax Department committed suicide by hanging, family members s

लखनऊ: राज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजन बोले- ये हत्या है

Sat, 13 Jul 2024 08:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Jul 2024 08:48 PM IST
सार

Suicide in Lucknow: यूपी के राज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली है। उनके परिजनों ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Lucknow: Wife of Assistant Commissioner of State Tax Department committed suicide by hanging, family members s
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार भारती(39) की पत्नी नीलम भारती ने शनिवार सुबह घर पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। हालांकि मृतका के परिजन बहनोई पर हत्या करने का आरोप लगा कर तहरीर दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले संतोष कुमार परिवार के साथ अंसल में परिवार के साथ रहते हैं। सुबह करीब आठ बजे वह जिम चले गए थे। उनकी दोनों बेटियां खुशी और श्रेया स्कूल चली गई थीं। करीब डेढ़ घंटे बाद जब संतोष घर आए तो देखा कि दरवाजे खुले हुए हैं। वह भीतर गए तो वहां देखा कि पत्नी नीलम फंदे पर लटक रही हैं। उन्होंने शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन


गनर ने दी पुलिस को सूचना
पत्नी के शव देखकर संतोष सन्न रह गए। उन्होंने पहले पड़ोस में रहने वाले एक अफसर को जानकारी दी। उन अफसर के गनर ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद जब वह कुछ संभले तक नीलम के बिहार पटना निवासी परिजनों को फोन कर घटना के बारे में बताया। कुछ घंटे बाद बस्ती निवासी नीलम के भाई नवीन पहुंचे। उधर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई बोला...बहन की हत्या की गई
नीलम के भाई नवीन एसबीआई में बैंक मैनेजर हैं। वर्तमान में वह बस्ती में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ऐसा क्यों किया गया? आरोप लगाया कि नीलम की हत्या की गई। संतोष पर आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी है। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही परिवार वाले कोई ऐसी जानकारी दे सके हैं, जिससे ये पता चल सके कि आखिर नीलम ने खुदकुशी क्यों की। तहरीर के आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed