{"_id":"66197e842fca5807c806c3c3","slug":"lucknow-weather-update-meteorological-department-has-issued-an-alert-today-and-tomorrow-there-are-chances-of-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज और कल आंधी-पानी के साथ ओले गिरने के भी आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज और कल आंधी-पानी के साथ ओले गिरने के भी आसार
Sat, 13 Apr 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:03 AM IST
सार
मौसम विभाग ने भी बीच 13 और 14 अप्रैल के लिए प्रदेश के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी-पानी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी आसार जताए हैं।
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर प्रदेश के कई इलाकों में नजर आ रहा है।
विज्ञापन
कानपुर, चुर्क, गाजीपुर, सुल्तानपुर समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार को बूंदाबांदी भी हुई। वहीं लखनऊ में दोपहर बाद अचानक बादलों ने डेरा डाला और तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग ने भी बीच 13 और 14 अप्रैल के लिए प्रदेश के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी-पानी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी आसार जताए हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो दिन प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
इन इलाकों में येलो अलर्ट
अलीगढ़, बदायूं, बागपत, बुलंदशहर, इटावा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, जालौन, हाथरस, झांसी, ललितपुर, महोबा, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के इलाकों में तेज झोंकेदार हवा, मेघ गर्जन व वज्रपात की संभावना। आगरा, अमरोहा, बरेली, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर व आसपास बिजली गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन
कल यहां ओलावृष्टि के भी आसार हैं
आगरा, अलीगढ़, औरैया, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, जालौन, झांसी, कासगंज, ललितपुर, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली व आसपास के इलाके में ओलावृष्टि के आसार हैं।
अयोध्या में दिन का तापमान 40 डिग्री पहुंचा
धूप का तीखापन व पारे की तेजी बरकरार है। शुक्रवार को अयोध्या में पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि प्रयागराज में पारा 40 से नीचे आकर 39 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में सामान्य से ऊपर बना हुआ है। वहीं रात का तापमान भी 17 से 24.8 डिग्री के आसपास रिकाॅर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, पारे में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
छाए रहेंगे बादल, कहीं-कहीं पड़ सकती हैं फुहारें
लखनऊ। प्रदेश में बदल रहे मौसम का असर लखनऊ पर भी दिख सकता है। मौसम विभाग बादल छाए रहने के आसार जता रहा है। हालांकि आज कुछ विशेष बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कहीं-कहीं बूंदाबांदी से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
शुक्रवार को दिन का तापमान 37.5 डिग्री रहा, और रात का पारा 22.9 डिग्री पहुंच गया। दिन के पारे में बृहस्पतिवार के 39.8 डिग्री की तुलना में गिरावट आई है, जबकि रात का तापमान 20.8 से ज्यादा दर्ज किया गया।