फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Watching movies in multiplexes will become expensive in the city, tanker water and parking prices ha

लखनऊ: शहर में महंगा होगा मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखना, टैंकर के पानी और पार्किंग के दाम भी बढ़े; जानिए बदलाव

Wed, 10 Sep 2025 10:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 10 Sep 2025 10:30 AM IST
सार

Lucknow municipal corporation: लखनऊ नगर निगम ने मंगलवार की बैठक में कई ऐसे प्रस्तावों को मंजूरी दी है जिससे शहर में फिल्म देखने से लेकर पार्किंग शुल्क तक महंगा हो सकता है। 

विज्ञापन
Lucknow: Watching movies in multiplexes will become expensive in the city, tanker water and parking prices ha
लखनऊ में महंगा हो सकता है फिल्म देखना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर नगर निगम ने और बोझ बढ़ा दिया है। मंगलवार को हुई सदन की बैठक में ऐसे कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई जिसका सीधा असर शहरवासियों पर पड़ेगा। नए प्रस्तावों से पार्किंग शुल्क, सिनेमा के टिकट, जलकल के टैंकर का पानी और प्रतिष्ठान के लाइसेंस लेने के लिए अब ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे। इसमें वाहनों की पार्किंग के अलावा नर्सिंग होम, पैथाेलॉजी और शराब की दुकानों के लाइसेंस शुल्क में डेढ़ से तीन गुना तक बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


तीन गुना बढ़ेगा पार्किंग शुल्क
सदन ने शासन की नई पार्किंग शुल्क नियमावली मंजूर की है। अब पार्किंग शुल्क एक घंटे या दो घंटे के लिए ही मान्य होगा। पूर्व की व्यवस्था में शुल्क चार घंटे तक मान्य रहता था। चूंकि अपना शहर 10 लाख से ज्यादा आबादी वाला है इसलिए यहां शुल्क दरें अलग और ज्यादा होंगी।
विज्ञापन


दो पहिया वाहन : नगर निगम की भूमिगत पार्किंग में अभी दो पहिया वाहनों से 10 रुपये पार्किंग शुल्क लिया जाता है। ये चार घंटे तक मान्य रहता है। नई नियमावली में 15 रुपये शुल्क देना होगा जो दो घंटे ही मान्य रहेगा। यदि अब कोई चार घंटे वाहन खड़ा करेगा तो उसे 30 रुपये देने होंगे जो पहले की तुलना में तीन गुना महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पहिया वाहन : चार पहिया वाहन से अभी चार घंटे के लिए 25 रुपये पार्किंग शुल्क लिया जाता है। नई नीति में अब दो घंटे के लिए 30 रुपये लिया जाएगा। ऐसे में वाहन पार्किंग में चार घंटे रखना पड़े तो वाहन स्वामी को 60 रुपये देने होंगे। ये पहले की तुलना में दो गुने सभी ज्यादा है।

मासिक वाहन पार्किंग पास : नई नीति में वाहन पार्किंग के मासिक पास के लिए दो पहिया वाहन से 855 रुपये और चार पहिया वालों से 1800 रुपये लिए जाएंगे। अभी दो पहिया वाहन के लिए प्रतिदिन 12 घंटे वाला मासिक पास 400 में और 24 घंटे वाला 800 रुपये में बनता है। चार पहिया के लिए सुबह 10 से रात 10 बजे तक का मासिक पास 600 में और रात 8 से सुबह 8 तक का पास 800 रुपये में बनता है।
 

प्रतिष्ठनों का लाइसेंस शुल्क भी बढ़ गया

Lucknow: Watching movies in multiplexes will become expensive in the city, tanker water and parking prices ha
wine liqour - फोटो : Adobe Stock

शराब की दुकानें : मॉडल शॉप का सालाना लाइसेंस शुल्क 60,000 से बढ़ाकर 85,000 रुपये किया गया है। कंपोजिट शाॅप जिसमें अंग्रेजी शराब और बियर की दुकान एक में होती हैं, उनका शुल्क 75,000 हजार रुपये तय किया गया है। अभी तक अंग्रेजी शराब व बियर की दुकानों के लिए शुल्क की दरें अलग-अलग थीं।

चिकित्सा से जुड़े लाइसेंस : सदन ने 50 बेड तक के नर्सिंग होम व प्रसूति गृह का लाइसेंस शुल्क 7500 रुपये सालाना से बढ़ाकर 13,000 रुपये किया है। इसी तरह पैथाेलॉजी का शुल्क 5000 से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया है। डेंटल क्लीनिक का शुल्क पहले की तरह 10,000 ही रखा गया है। जो लोग अप्रैल से जून के बीच लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराएंगे, उनको एक हजार रुपये विलंब शुल्क भी देना होगा।

तीन गुना बढ़ीं शो टैक्स की दरें
मल्टीप्लेक्स में अभी प्रति शो 100 रुपये शो टैक्स लिया जाता है। इसे बढ़ाकर 300 रुपये प्रति शो किया गया है। वातानुकूलित सिनेमा घर सिंगल स्क्रीन का शो टैक्स 50 रुपये प्रति शो है, जो अब 100 रुपये किया गया है। बढ़ी हुई दरों का असर सिनेमा के टिकट के मूल्य पर पड़ सकता है।

अब पैसा देने पर मिलेगा पानी का टैंकर
जलकल अब सिर्फ पूजा, भंडारा व सामाजिक कार्यों के लिए ही निशुल्क पानी का टैंक उपलब्ध कराएगा। अन्य निजी कार्यों के लिए एक टैंकर पानी के लिए 500 रुपये शुल्क लिया जाएगा जो एक घंटे के लिए मान्य होगा। एक घंटे में टैंकर खाली कर वापस करना होगा। 24 घंटे के लिए टैंकर लेने पर 1000 रुपये देने होंगे। पार्षदों की संस्तुति पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed