फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Violation of Kovid protocol in the program of leaders joining SP, Commission strict, SHO suspended

लखनऊ: नेताओं के सपा में शामिल होने के कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन, आयोग सख्त, एसएचओ सस्पेंड

Fri, 14 Jan 2022 11:29 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 14 Jan 2022 11:29 PM IST
सार

कई नेता समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे थे। इसके लिए शुक्रवार को सपा मुख्यालय पर समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें भारी भीड़ जमा हुई थी। इस पर चुनाव आयोग ने एसीपी हजरतगंज और अपर नगर मजिस्ट्रेट से कल सुबह 11 बजे तक स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
Lucknow: Violation of Kovid protocol in the program of leaders joining SP, Commission strict, SHO suspended
सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विक्रामदित्य मार्ग पर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन था। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल और धारा 144 का खुला उल्लंघन किया गया। हजारों की भीड़ जुटी थी। इस आयोजन की जानकारी होने पर चुनाव आयोग ने काफी सख्त रुख अपनाया है। एसएचओ गौतमपल्ली दिनेश सिंह बिष्ट को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने मध्य जोन केडीसीपी से से बातचीत की। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चुनाव आयोग ने एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह और अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम गोविंद मौर्य से शनिवार सुबह 11 बजे तक स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी छोड़कर गए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, धर्म सिंह सैनी सहित कई नेता समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे थे। इसकेलिए शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुख्यालय विक्रमादित्य मार्ग पर समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें इन नेताओं ने अपनी ताकत का अहसास भी कराया। जिसके लिए हजारों की भीड़ जुटाई गई। वहां कार्यालय परिसर से लेकर बाहर मुख्य सड़क तक भीड़ जमा हो गई थी।

विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने मध्य जोन की डीसीपी अपर्णा गौतम से इस संबंध में वार्ता कर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। हवाला दिया किया लखनऊ में धारा 144 लागू है। ऐसे में एक स्थान पर पांच या उससे अधिक लोग जुट नहीं सकते हैं। वहीं कोविड-19 का संक्रमण भी काफी तेज है। उसके नियमों का भी खुला उल्लंघन किया गया है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। किसी को भी नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।

कार्यालय में चल रही थी वर्चुअल बैठक

सपा के सदस्यता समारोह में उमड़ी भीड़ पर प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई पर सपा ने ऐतराज जताया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि प्रशासन गलत तरीकेसे आरोप लगा रहा है। सपा कार्यालय में किसी को बुलाया नहीं गया है। पूरा कार्यक्रम वर्चुअल रखा गया था। कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय के बाहर अचानक कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने इन्हें रोकना का इंतजाम नहीं किया। इसी तरह सपा ने ट्वीट कर कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता एक बैठक में शामिल हुए थे। उस बैठक में सुनील बंसल और राधा मोहन सिंह को कोरोना हुआ था। ऐसे में बाकी भाजपा नेताओँ को क्वारंटीन होना चाहिए था लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अगले दिन घर- घर जनसंपर्क कर रहे थे।

चुनाव परिणामों के बाद आएगी आंसुओं की बाढ़- नकवी

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ''क्या आप अपने राजनीतिक लक्ष्यों के लिए प्रोटोकॉल तोड़ेंगे? वे (सपा) भ्रष्ट, बेईमान कोई कानून नहीं मानते हैं। वे खुद को कानून से ऊपर मानते हैं। उन्हें मुस्कराने दो। चुनाव परिणामों के बाद आंसुओं की बाढ़ आएगी।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed