{"_id":"657b0f56c9056a35930ab7b7","slug":"lucknow-vice-president-jagdeep-dhankhar-will-inaugurate-the-atal-health-fair-on-17th-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : 17 को अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, अटल गीत गंगा का भी आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : 17 को अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, अटल गीत गंगा का भी आयोजन
Fri, 15 Dec 2023 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 15 Dec 2023 07:47 PM IST
सार
समाजसेवी नीरज सिंह ने बताया कि चौथे अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। इस वर्ष अगामी 17 व 18 दिसंबर को यह स्वास्थ्य मेला पश्चिम विधान सभा क्षेत्र राजाजीपुरम के पीएनटी ग्राउंड में अयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
नीरज सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम से आयोजित होने वाले अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ इस बार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। मेला 17 व 18 दिसम्बर को राजाजीपुरम के पीएनटी ग्राउंड में लगेगा। अटल स्वास्थ्य मेला 5 सालों से आयोजित किया जा रहा है। कोरोना काल में एक बार मेला आयोजित नहीं हो सका था। वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह के नेतृत्व में लगने वाले इस मेले के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पहले अटल स्वास्थ्य मेले में सुनील बंसल मुख्य अतिथि थे। दूसरे में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और तीसरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे।
विज्ञापन
कोविड की वजह से एक साल इसका आयोजन नहीं हुआ। नीरज ने बताया कि अटल स्वास्थ्य मेले में अब तक 50 हजार से अधिक लोगों को चिकित्सीय सुविधाएं मिल चुकी हैं। मेले में नि:शुल्क इलाज के साथ दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, लिम्ब, आर्टीफिसियल हैंड, हियरिंग ऐड्स, मुफ्त जांच जैसी सुविधाएं मिलती हैं। मेले में लखनऊ के अलावा आस-पास के जिलों से भी मरीज आते हैं। मेले में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ भाजपा के कई नेता व अफसर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
उधर, पं. अटल बिहारी बाजपेयी फाउंडेशन द्वारा उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर अटल गीत गंगा का आयोजन किया जा रहा है। 24 दिसंबर को केजीएमयू स्थित अटल बिहारी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में युग कवि डॉ. कुमार विश्वास द्वारा एकल काव्य पाठ किया जाएगा। बुधवार को राजभवन कॉलोनी में इस भव्य आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
फाउंडेशन के अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि काव्य पाठ के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, अटलजी के जीवन पर आधारित विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई है। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विशिष्ट अतिथिगण प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आहूत बैठक में समाजसेवी अशोक मोतियानी, लाल बहादुर राय, सतीश पांडेय, प्रभुनाथ राय, सुशील कुमार दुबे, रमेश तूफानी, अजय त्रिपाठी, उमाशंकर दुबे, सूर्य कुमार शुक्ला, वीडी मिश्रा, अंजनी कुमार शुक्ला, सुशील कुमार बच्चा, वेद प्रकाश राय, अनुराग मिश्रा, आरडी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।