{"_id":"6279f6c57863ca5f5401d835","slug":"lucknow-up-s-office-will-open-in-mumbai-for-investment-promotion-the-purpose-of-the-people-of-up-will-be-fulfilled","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : निवेश प्रोत्साहन के लिए मुंबई में खुलेगा यूपी का कार्यालय, पूरा होगा यूपी वासियों का उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : निवेश प्रोत्साहन के लिए मुंबई में खुलेगा यूपी का कार्यालय, पूरा होगा यूपी वासियों का उद्देश्य
Tue, 10 May 2022 10:53 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 10 May 2022 10:53 AM IST
सार
मुंबई की 1.84 करोड़ की जनसंख्या में करीब 60 लाख उत्तर भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इनमें यूपी के लोगों की संख्या सर्वाधिक है। मुंबई में उद्योग, सेवा क्षेत्र, खुदरा व्यापार, ट्रांसपोर्ट, खाद्य व्यवसाय, फैक्टरी या मिल जैसे कई क्षेत्रों में यहां के लोगों का उल्लेखनीय योगदान है।
विज्ञापन
गेटवे ऑफ इंडिया ( सांकेतिक तस्वीर )
विस्तार
प्रदेश सरकार मुंबई में रह रहे यूपी के लोगों को अपने राज्य से जोड़ने के लिए वहां एक कार्यालय खोलने जा रही है। इससे न केवल लोगों को अपने प्रदेश में निवेश करने का मौका मिलेगा, बल्कि उनके हितों की रक्षा व उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रस्तावित कार्यालय के जरिए मुंबई में रह रहे यूपी के लोगों को प्रदेश में पर्यटन, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं बताकर उन्हें यहां उद्यम लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उनसे विचार-विमर्श कर उनके लिए यहां एक अनुकूल व आकर्षक कारोबारी माहौल भी तैयार किया जाएगा। उन्हें यह बताया जाएगा कि यूपी में उनके उत्पादों या सेवाओं के लिए एक विशाल बाजार व मांग है।
विज्ञापन
उनके लिए यहां निवेश करना लाभप्रद होगा। अन्य कामगारों के लिए प्रस्तावित कार्यालय से उनके हित की योजनाएं बनाई जाएंगी, जिससे उनके लिए किसी संकट की स्थिति में यूपी लौटने पर उन्हें यहां उनके अनुभव व क्षमता के अनुरूप रोजगार मिल सके। असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए भी इसी प्रकार के कदम उठाए जाएंगे, जिससे उनके हितों की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा हैं उत्तर भारतीय
प्रवक्ता के मुताबिक मुंबई की 1.84 करोड़ की जनसंख्या में करीब 60 लाख उत्तर भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इनमें यूपी के लोगों की संख्या सर्वाधिक है। मुंबई में उद्योग, सेवा क्षेत्र, खुदरा व्यापार, ट्रांसपोर्ट, खाद्य व्यवसाय, फैक्टरी या मिल जैसे कई क्षेत्रों में यहां के लोगों का उल्लेखनीय योगदान है। उद्योग व स्टार्टअप के क्षेत्र में भी यूपी के लोग मुंबई में उल्लेखनीय कार्य रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी, फिल्म, टेलीविजन, मैन्यूफैक्चरिंग, फाइनेंस, खाद्य प्रसंस्करण जैसे उद्योगों में भी यूपी के उद्यमियों का बड़ा योगदान है। असंगठित क्षेत्र में भी यूपी के कामगारों की बड़ी संख्या है।