{"_id":"57835aa54f1c1b177a13d6c5","slug":"lucknow-unnao-memu-will-be-cancelled-till-26-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के समय व रूटों में हुआ बदलाव, पढ़ें जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के समय व रूटों में हुआ बदलाव, पढ़ें जरूरी खबर
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 11 Jul 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
टिकट काउंटर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर रेल ट्रैक पर जैतीपुर-हरौनी के बीच ब्लॉक के चलते लखनऊ-उन्नाव मेमू 26 जुलाई तक निरस्त रहेगी। वहीं वरुणा एक्सप्रेस, एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें आधे घंटे रोक कर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कानपुर रेलवे सेक्शन पर स्थित जैतीपुर-हरौनी के बीच डाउन लाइन पर ढाई घंटे का परिचालन ब्लॉक 11 जुलाई से लिया जाएगा, जो 26 जुलाई तक दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
64211-लखनऊ कानपुर मेमू उन्नाव से कानपुर के बीच चलाई जाएगी और 64212-कानपुर लखनऊ मेमू कानपुर से उन्नाव के बीच चलेगी। 26 जुलाई तक लखनऊ से उन्नाव के बीच मेमू ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
ऐसे ही कानपुर-लखनऊ रूट पर 12143 एलटीटी सुलतानपुर सुपरफास्ट, 12103 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस, 11079 एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस, 24288 कानपुर वाराणसी एक्सप्रेस, वरुणा एक्सप्रेस 30 मिनट रोक कर चलाई जाएगी।