Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University's odd-semester examinations to begin on November 27

Lucknow News: लविवि की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 नवंबर से

Mon, 23 Nov 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University's odd-semester examinations to begin on November 27
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2026 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 27 नवंबर से शुरू होकर 21 दिसंबर तक चलेंगी। विद्यार्थी संशोधित कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

बीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 से 11 दिसंबर, तृतीय सेमेस्टर की 5 से 10 दिसंबर, पंचम सेमेस्टर की 28 नवंबर से 2 दिसंबर और सप्तम सेमेस्टर की परीक्षा 1 दिसंबर को होगी।बीवोक रिन्यूएबल एनर्जी टेक्नोलॉजी के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 9 से 21 दिसंबर, तृतीय की 27 नवंबर से 12 दिसंबर, पंचम की 8 से 12 दिसंबर और सप्तम की 11 से 21 दिसंबर तक होंगी।
विज्ञापन


एमए वेस्टर्न हिस्ट्री की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 से 15 दिसंबर और तृतीय की 1 से 12 दिसंबर तक निर्धारित हैं। एमए कंपोजिट हिस्ट्री की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 9 से 17 दिसंबर और तृतीय की 8 से 15 दिसंबर तक होंगी। एमए उर्दू की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 से 15 दिसंबर, जबकि तृतीय सेमेस्टर की नियमित परीक्षाएं 1 से 10 दिसंबर और बैक पेपर व इम्प्रूवमेंट की परीक्षाएं 1 से 8 दिसंबर तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएससी एप्लाइड जियोलॉजी की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 से 11 दिसंबर और तृतीय की 1 से 10 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:30 बजे, सुबह 8:30 से 10:30 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे की पालियों में होंगी। पहली परीक्षा 27 नवंबर को बीवोक तृतीय सेमेस्टर की को-करीकुलर विषय की होगी। अंतिम परीक्षाएं 21 दिसंबर को बीवोक प्रथम और सप्तम सेमेस्टर की होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed