{"_id":"6a3aea5f36f64fa4ee07742f","slug":"lucknow-universitys-executive-council-took-several-important-decisions-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1797520-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने सोमवार को आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इनमें एमबीए पाठ्यक्रम में 75 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया गया तो वहीं कंप्यूटर विज्ञान विभाग में 15 नए शिक्षकों के पद सृजित किए गए। विश्वविद्यालय ने समान अवसर सेल और सामुदायिक शैक्षिक विकास सेल के गठन को भी मंजूरी दे दी है।
कुलपति प्रो. जेपी सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव पर एमबीए पाठ्यक्रम में 75 सीटों का एक नया सेक्शन खोलने का निर्णय लिया गया। यह स्ववित्त पोषित योजना के तहत मुख्य परिसर में संचालित होगा। कंप्यूटर विज्ञान विभाग में दो एसोसिएट प्रोफेसर और 13 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद सृजित करने की सैद्धांतिक सहमति मिली है। इस प्रस्ताव को आगे की कार्रवाई के लिए वित्त समिति के पास भेजा गया है। कार्य परिषद ने उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी आगामी सत्र के शैक्षिक कैलेंडर को भी अनुमोदित किया।
समान अवसर और सामाजिक विकास
विश्वविद्यालय ने समान अवसर सेल (ईओसी) के दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी है। इसका मुख्य उद्देश्य वंचित समूहों को समान अवसर प्रदान करना है। इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और दिव्यांगजन शामिल हैं। यह सेल भेदभाव समाप्त करने और छात्रों को मार्गदर्शन देने के लिए एक शिकायत निवारण तंत्र के रूप में कार्य करेगा। ईओसी में एक अध्यक्ष और तीन अन्य सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
सामुदायिक शैक्षिक विकास सेल की पहल
सामुदायिक शैक्षिक विकास सेल (सीईडीसी) के गठन और नियमों को भी स्वीकृति मिली है। सीईडीसी गोद लिए गए गांवों और शहरी मलिन बस्तियों में गतिविधियां संचालित करेगा। इनमें डिजिटल साक्षरता शिविर और जीवन-कौशल शिक्षा शामिल हैं। इस सेल का संचालन कुलपति के मार्गदर्शन में एक समिति करेगी। इसकी गतिविधियों के लिए विश्वविद्यालय विस्तार अनुदान, कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी और सरकारी सहयोग से वित्तीय संसाधन जुटाएगा।