फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university starts five window for submitting examination

एलयू ने परीक्षा फार्म के लिए वेबसाइट पर दीं ये सुविधाएं

Fri, 27 Jan 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Jan 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
lucknow university starts five window for submitting examination
लखनऊ य‌ूनिवर्सिटी - फोटो : demo pic
लखनऊ विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षा फॉर्म भरने में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए अपनी वेबसाइट www.luonline.in और www.lkouniv.ac.in  पर पांच विंडो शुरू की हैं।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स अपने पाठ्यक्रमों के हिसाब से इन विंडो का उपयोग कर सकता है। अभी तक विवि केवल तीन विंडो से ही परीक्षा फॉर्म भरवा रहा था। परीक्षा विभाग ने स्टूडेंट्स की समस्याओं को देखते हुए फोन, ईमेल और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर समस्या का समाधान करने का मौका दिया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि वेबसाइट पर पांच विंडो दी गई हैं। पहली विंडो बिना किसी डाटा वाले स्टूडेंट्स के लिए है। दूसरी विंडो स्नातक फर्स्ट ईयर, तीसरी पीजी डिप्लोमा फर्स्ट ईयर, चौथी स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के सेकंड और थर्ड ईयर स्टूडेंट्स के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवीं विंडो स्नातक स्तर पर अनिवार्य राष्ट्र गौरव के परीक्षा फॉर्म के लिए है। उन्होंने कहा कि अगर किसी स्टूडेंट को फॉर्म भरने में परेशानी है तो फिर वह 9807035023, 7068784828 और 05222740880 पर कार्यालय समय में संपर्क कर सकता है।


स्टूडेंट्स अपनी समस्या के लिए ईमेल आईडी- luexams2017@gmail.com पर भी संपर्क कर सकता है। इसके अलावा सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक कार्यालय आने का विकल्प भी स्टूडेंट्स व कॉलेजों के पास है। उन्होंने कहा कि डाटा में गलती होने पर कॉलेज अच्छी तरह से उसे जांच करने के बाद आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed