फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university semester exam will start today

लखनऊ विश्वविद्यालय : परीक्षाएं 28 जनवरी से, पहली बार विषम सेमेस्टर में भी मिलेंगी ओएमआर शीट

Thu, 28 Jan 2021 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
lucknow university semester exam will start today
lucknow university semester exam will start today
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में कोरोना काल में पहली बार पूरी परीक्षा कराई जा रही है। इस बार बृहस्पतिवार को एक नया अध्याय लिखा जाएगा। विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा ओएमआर पर होने के साथ ही पहली बार तीन पालियों में होगी। पहले दिन बीए और बीकॉम में कुल मिलाकर करीब 13 हजार 400 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से इस साल भी परीक्षा ओएमआर पर बहुविकल्पीय सवाल आधारित प्रणाली पर कराई जाएगी। बीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 9 से 10.30 बजे तक, बीकॉम तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 12.00 से 1.30 बजे तक, बीएससी तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर व बीए पंचम की परीक्षाएं दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. आनंद मुरारी सक्सेना ने बताया कि बीए सेमेस्टर तृतीय सेमेस्टर में पहले दिन 1004 परीक्षार्थी, बीए पंचम सेमेस्टर में 3705 और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर में कुल 8733 परीक्षार्थी पहले दिन की परीक्षा में पंजीकृत हैं। बीए पंचम सेमेस्टर, समय दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक डिफेंस स्टडीज, पॉलिटिकल साइंस, टीटीएम, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन- प्रथम पेपर की परीक्षा होगी। बीए तृतीय सेमेस्टर में सुबह 9 बजे से 10.30 तक फ्रेंच, फंक्शनल संस्कृत, उर्दू, संस्कृत, पाली- प्रथम पेपर की परीक्षा होगी। इसी तरह बीकॉम तृतीय सेमेस्टर में दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक बिजनेस फाइनेंस का पेपर होगा। परीक्षा के लिए लविवि ने इस बार 50 केंद्र बनाएं हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी वेब कैमरों से इसकी निगरानी होगी।
विज्ञापन

समय कम विकल्प ज्यादा
कोरोना की वजह से लविवि ने पेपर की प्रणाली बदलने के साथ ही अवधि भी कम कर दी है। पेपर का समय कम किया गया है, लेकिन उसमें विकल्प बढ़ा दिए गए हैं। मतलब विद्यार्थियों को अपनी पसंद के सवालों के जवाब देने के ज्यादा मौके मिलेंगे। स्नातक स्तर की सेमेस्टर परीक्षा में इस बार 80 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें से विद्यार्थियों को सिर्फ 40 सवालों के ही जवाब देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सम सेमेस्टर की परीक्षा ही ओएमआर पर होती थी
अभी तक सम सेमेस्टर की परीक्षा ही ओएमआर पर होती थी, जिसमें बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) आधारित दो घंटे की परीक्षा में 80 सवाल पूछे जाते थे। इस साल विषम सेमेस्टर की परीक्षा भी ओएमआर पर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed