{"_id":"6ae8f1a523690816660bea8a","slug":"lucknow-university-scholarship-verification-to-now-take-place-at-the-second-campus-as-well-lucknow-news-c-13-lko1070-1993284-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : अब द्वितीय परिसर में भी होगा छात्रवृत्ति सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : अब द्वितीय परिसर में भी होगा छात्रवृत्ति सत्यापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के जानकीपुरम स्थित द्वितीय परिसर में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए अब मुख्य परिसर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विवि प्रशासन ने जानकीपुरम स्थित द्वितीय परिसर में भी बायोमीट्रिक सत्यापन केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। यहां बुधवार से छात्रवृत्ति सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय की ओर से जरूरी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां की जा रही हैं।
अब तक विधि, अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय, प्रबंधन विज्ञान संस्थान (आईएमएस), फार्मेसी समेत द्वितीय परिसर में संचालित अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के बायोमीट्रिक सत्यापन और दस्तावेज की जांच के लिए मुख्य परिसर स्थित डीएसडब्ल्यू कार्यालय आना पड़ता था। दोनों परिसरों के बीच करीब 10 से 12 किलोमीटर की दूरी होने से विद्यार्थियों को समय और पैसे खर्च करने के साथ ही लंबी कतारों में भी इंतजार करना पड़ता था। नई व्यवस्था से उन्हें इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
विभागवार जारी होगा सत्यापन का कार्यक्रम
डीएसडब्ल्यू कार्यालय की ओर से द्वितीय परिसर में बायोमीट्रिक मशीनें, इंटरनेट सुविधा और ऑपरेटरों की व्यवस्था की जा रही है। विद्यार्थियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए संकाय और पाठ्यक्रमवार तिथि एवं समय निर्धारित किया जाएगा। आवेदन में किसी भी तकनीकी गड़बड़ी होने पर सहायता डेस्क भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
ये दस्तावेज लाने होंगे
सत्यापन के लिए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का ऑनलाइन आवेदन पत्र, विवि का परिचय पत्र, आधार कार्ड और संबंधित शैक्षणिक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। आधार नंबर छात्रवृत्ति पोर्टल पर दर्ज नंबर से मेल खाना चाहिए। साथ ही आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है, ताकि ओटीपी के जरिये प्रमाणीकरण में परेशानी न हो।