{"_id":"6ab0485f54b6f316000e670f","slug":"lucknow-university-protest-over-complaint-of-poor-quality-food-in-the-mess-lucknow-news-c-13-lko1070-1929690-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : मेस में खराब खाना मिलने की शिकायत, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : मेस में खराब खाना मिलने की शिकायत, प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान छात्रों को समझाते प्रॉक्टर।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावासों की मेस में खाने की गुणवत्ता और बार-बार भोजन कम पड़ने की शिकायत को लेकर रविवार को छात्रों ने सेंट्रल मेस का घेराव कर प्रदर्शन किया। हबीबुल्लाह हॉस्टल के छात्रों ने मेस में रखी सब्जियों, मटर समेत अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और कुछ सामग्री बाहर फेंक दी।
सूचना पर पहुंचे प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी, प्रोवोस्ट प्रो. ओपी शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत की। छात्रों की मांगों को लिखित रूप से स्वीकार करने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रशासन ने आठ सदस्यीय मेस कमेटी गठित की, जिसमें छात्र ही शामिल होंगे। कमेटी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और पर्याप्त उपलब्धता पर नजर रखेगी। मेस मैनेजर को भी तलब कर भोजन कम न पड़ने और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव शुभम खरवार ने आरोप लगाया कि मेस में खराब सब्जियों और एक्सपायरी मटर समेत गुणवत्ताहीन सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि भोजन करने के बाद कुछ विद्यार्थियों को उल्टी और पेट खराब होने की शिकायत हुई। प्रदर्शन के दौरान छात्र हॉस्टल के प्रोवोस्ट राहुल पांडेय से बातचीत के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
समस्या दूर करने के दिए निर्देश
छात्रों से सौहार्दपूर्ण वार्ता में उनकी शिकायतें सुनी गईं। मेस मैनेजर को तलब कर समस्याएं दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
- प्रो. मुकुल श्रीवास्तव, प्रवक्ता- लविवि