फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Protest in support of new UGC rules

लविवि : यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में प्रदर्शन

Wed, 11 Feb 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Protest in support of new UGC rules
यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में प्रदर्शन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में मंगलवार को छात्र संगठनों आइसा, एनएसयूआई, एससीएस और बीएएसएफ ने मिलकर यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि यूजीसी के नए नियमों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दलित, बहुजन, आदिवासी, अल्पसंख्यक और कमजोर वर्ग के छात्रों के साथ किसी तरह का भेदभाव न हो। इसके बावजूद जब छात्र इन नियमों के समर्थन में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे तो कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आरोप है कि बराबरी की बात करने वाले छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि इसी विषय के विरोध में हुए कुछ प्रदर्शनों को खुली छूट दी गई।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि यूजीसी इक्विटी गाइडलाइंस 2026 को रोहित-एक्ट के साथ लागू किया जाए। प्रदर्शन में अलग अलग संगठनों से हर्षवर्धन, शुभम खरवार, नवीन यादव, वरुण आजाद, अमरेंद्र कुमार अंकुर, हरीश रावत, समर, शांतम निधि, आर्यन कुमार, रोहित कुमार, प्रिंस प्रकाश, अहमद, रंजीत वर्मा और अखिलेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed