{"_id":"646b9e33896f5e2f66098807","slug":"lucknow-university-pro-surrounded-in-controversies-again-ravikant-accused-of-expelling-students-from-class-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय : फिर विवादों में घिरे प्रो. रविकांत, चंदन लगाकर आए छात्रों को क्लास से निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय : फिर विवादों में घिरे प्रो. रविकांत, चंदन लगाकर आए छात्रों को क्लास से निकालने का आरोप
Mon, 22 May 2023 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 22 May 2023 10:24 PM IST
सार
विभाग के छात्रों ने उन पर आरोप लगाया है कि क्लास में चंदन लगाकर आने वाले छात्रों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं और उन्हें कक्षा से निकाल देते हैं। छात्रों ने मामले में कुलपति से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर पर टिप्पणी को लेकर काफी दिनों तक सुर्खियों में रहे लविवि के हिंदी विभाग के शिक्षक प्रो. रविकांत चंदन फिर विवादों में घिर गए हैं। विभाग के छात्रों ने उन पर आरोप लगाया है कि क्लास में चंदन लगाकर आने वाले छात्रों पर अभद्र टिप्पणी करते हैं और उन्हें कक्षा से निकाल देते हैं। छात्रों ने मामले में कुलपति से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विवि के बीए दूसरे सेमेस्टर के छात्रों ने एसोसिएट प्रो. रविकांत चंदन पर आरोप लगाया कि वह जातिसूचक गालियां देते हैं और अक्सर उनके साथ गलत व्यवहार करते रहते हैं। शिक्षक के इस व्यवहार से छात्र मानसिक तौर पर पीड़ित हैं। इसलिए कुलपति इस मामले का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन
बता दें कि प्रो. रविकांत चंदन ने बीते दिनों काशी विश्वनाथ मंदिर पर टिप्पणी की थी, जिससे उनकी काफी आलोचना हुई थी। यहां तक विश्वविद्यालय के एक छात्र ने उनके साथ मारपीट भी की थी, जिसके बाद छात्र को निलंबित कर दिया गया था। ताजा प्रकरण को लेकर विवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव का कहना है कि यदि छात्रों ने कोई शिकायत की है तो जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन