फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university

Lucknow News: आस्था अध्यक्ष, श्रीकांत महामंत्री

Tue, 19 Dec 2023 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 19 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
lucknow university
लखनऊ। लविवि ने सोमवार को विश्वविद्यालय में मेधावी छात्र परिषद के चयनित पदाधिकारियों की सूची घोषित कर दी। इसमें एमए अंग्रेजी की छात्रा आस्था पटेल को अध्यक्ष और बीकॉम ऑनर्स के छात्र श्रीकांत को उपाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन

विवि में छात्रों के उचित प्रतिनिधित्व को लेकर लविवि प्रशासन प्रतिवर्ष मेधावी छात्र परिषद का गठन करता है। इसमें विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों को उनके शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर विवि में प्रतिनिधित्व के लिए चुना जाता है। मेधावी परिषद की सत्र 2023-24 निर्वाचन के लिए कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने करीब दो माह पहले एक समिति का गठन किया था। प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि मेधावी परिषद के निर्वाचित छात्र विवि की गतिविधियों में समावेशिता को बढ़ाते हुए सक्रिय होकर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का चयन पूरी पारदर्शी से किया गया है। इसमें डीएसडब्ल्यू प्रो. संगीता साहू, डीन अकादमिक प्रो. गीतांजलि मिश्रा, प्रति कुलपति प्रो. अरविंद अवस्थी, प्राॅक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी के पदादिधकारी
आस्था पटेल - अध्यक्ष
अर्पित उपाध्याय - उपाध्यक्ष-1
श्रेया यादव - उपाध्यक्ष- 2
श्रीकांत सिंह - महामंत्री
सौम्या सिंह - संयुक्त मंत्री 1
चेतना शुक्ला - संयुक्त मंत्री 2
रीमा चौधरी - कला प्रतिनिधि
श्रेया यादव - शिक्षा प्रतिनिधि
पल्लवी पटेल - इंजीनियरिंग प्रतिनिधि
चेतना शुक्ला - वाणिज्य प्रतिनिधि
आदित्य श्रीवास्तव - मैनेजमेंट प्रतिनिधि
मनीष चौहान - विज्ञान प्रतिनिधि
श्रेया वर्मा - सांस्कृतिक प्रतिनिधि
राज साखूजा - साहित्यिक प्रतिनिधि
अम्रता गुप्ता - मीडिया प्रतिनिधि
सुष्मिता मिश्रा - खेल प्रतिनिधि
सोविक मोर्टोबो - विदेशी छात्र प्रतिनिधि- 1
एथली बीबी साना बेगम - विदेशी छात्र प्रतिनिधि- 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed