फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university

Lucknow News: लविवि के प्रो. वरुण छाछर सांविधानिक विधि में देश में 16वें स्थान पर

Thu, 15 Oct 2026 03:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
lucknow university
डॉ. वरुण छाछर।

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो. वरुण छाछर ने अंतरराष्ट्रीय अकादमिक रैंकिंग में उपलब्धि हासिल की है। एडी साइंटिफिक इंडेक्स-2026 में उन्हें संवैधानिक विधि में देश में 16वां और एशिया में 129वां स्थान मिला है। विश्वविद्यालय में वह विधि और सांविधानिक विधि, दोनों श्रेणियों में पहले स्थान पर हैं।

इंडेक्स के अनुसार, सांविधानिक विधि में प्रो. छाछर की वैश्विक रैंक 676वीं है, जबकि विधि की व्यापक श्रेणी में उन्हें देश में 494वां स्थान मिला है।

एडी साइंटिफिक इंडेक्स शोधकर्ताओं के प्रकाशनों, एच-इंडेक्स, आई-10 इंडेक्स और उद्धरणों के आधार पर रैंकिंग जारी करता है। प्रो. छाछर के कुल 16 उद्धरणों में से 14 हाल के वर्षों के हैं। इंडेक्स में उनका एच-इंडेक्स मोमेंटम स्कोर 1.000 और साइटेशन मोमेंटम स्कोर 0.875 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय के 151 शोधकर्ता इस इंडेक्स में शामिल हैं। प्रो. छाछर की उपलब्धि को विश्वविद्यालय के शोध और विधि शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed