फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University implements new system, promotions will be given only if vigilance report is 'OK'

Lucknow News: लविवि में नई व्यवस्था लागू, सतर्कता रिपोर्ट ‘ओके’ तो ही मिलेगी पदोन्नति

Fri, 13 Feb 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 13 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University implements new system, promotions will be given only if vigilance report is 'OK'
लखनऊ विश्वविद्यालय
रविशंकर गुप्ता
विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षकों के प्रमोशन पर सख्ती बढ़ा दी गई है। अब करियर एडवांसमेंट स्कीम (कैस) के तहत होने वाली पदोन्नति से पहले सतर्कता अधिकारी की जांच रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। रिपोर्ट ‘ओके’ होने पर ही शिक्षकों को प्रमोशन मिल सकेगा। कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव भावना मिश्रा को सतर्कता अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नई व्यवस्था के तहत यदि किसी शिक्षक के खिलाफ जांच लंबित है या पूर्व में किसी प्रकार की कार्रवाई हुई है, तो प्रमोशन की प्रक्रिया आसान नहीं होगी। प्रमोशन से पहले सतर्कता अधिकारी की ओर से सभी मामलों की जांच की जाएगी। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन


शिकायत और मुकदमों की होगी जांच

विश्वविद्यालय में किसी भी शिक्षक के खिलाफ दर्ज शिकायत, विभागीय जांच या मुकदमे की स्थिति का परीक्षण सतर्कता जांच में किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही प्रमोशन पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लास लेने का रिकॉर्ड भी होगा शामिल
पदोन्नति से पहले यह भी देखा जाएगा कि शिक्षक ने निर्धारित अवधि में कितने घंटे अध्यापन कार्य किया है। इस संबंध में तैयार रिपोर्ट सतर्कता अधिकारी को सौंपी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थियों से फीडबैक भी लिया जा सकेगा।


2016 के शासनादेश पर अमल

राज्य सरकार का 2016 का शासनादेश सभी विश्वविद्यालयों में लागू होना था, लेकिन किसी कारणवश लखनऊ विश्वविद्यालय में इसे अब तक लागू नहीं किया गया था। अब शासनादेश के अनुरूप नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।

कुलपति प्रो. जेपी सैनी के अनुसार विश्वविद्यालय में शिक्षकों की प्रमोशन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी की जा सके, इसके लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed