फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university girls shot video of eve teasers

लड़कियों ने बनाया लड़कों का वीडियो, जाने क्या हुआ आगे

Thu, 17 Sep 2015 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Sep 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
lucknow university girls shot video of eve teasers

पिछले करीब एक महीने से कुछ छात्रों की छेड़खानी से परेशान लखनऊ विश्वविद्यालय की दो छात्राओं ने आखिरकार हिम्मत करके उनका वीडियो बना करा चीफ प्रॉक्टर को सौंप दिया है।

विज्ञापन


अब प्रॉक्टोरियल टीम इन लड़कों की शिनाख्त करके कार्रवाई करने की तैयारी में है। बीएससी प्रथम वर्ष की इन छात्राओं के अनुसार वह लड़के खुद को एनडी हॉस्टल का बताकर करीब एक महीने से उनका हर जगह पीछा करने के साथ छींटाकशी कर रहे थे।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर प्रो. निशी पांडेय के पास शिकायत करने पहुंची इन छात्राओं ने इसी साल बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है।

तिलक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा ने बताया कि लगभग एक महीना पहले जब वह गेट नंबर चार से अपने हॉस्टल की तरफ जा रही थी तो इन शोहदों ने उसे रोककर नाम पूछा लेकिन, वह अनदेखा करके निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘नाम ही तो पूछा है, क्या दिक्कत है’

lucknow university girls shot video of eve teasers

इसके बाद इनकी हिम्मत इतनी बढ़ गई कि कभी पूछते की तुम्हारे ब्वॉय फ्रेंड कितने हैं तो कभी कहते कि नाम ही तो पूछा है, क्या दिक्कत है। इसके बाद वह धमकी देने पर उतारू हो गए।

एक दिन इन लोगों ने छात्राओं के निकलते समय उन पर खाने-पीने के खाली पैकेट फेंके। एक दिन जब इनमें से हॉस्टल में रहने वाली छात्रा किसी काम से आईटी चौराहे पर गई तो वहां भी उससे छेड़खानी करने लगे। बुधवार को वह अपनी अन्य दोस्तों के साथ टैगोर लाइब्रेरी गईं तो लड़के भी उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए।

इसके बाद छात्राओं ने मोबाइल से इनका वीडियो बनाना शुरू किया। लड़कों को जैसे ही अंदाजा हुआ कि उनका वीडियो बन रहा है तो वे वहां से भाग खड़े हुए। छात्राओं ने ये वीडियो चीफ प्रॉक्टर को सौंप दिया है।

वीडियो से दोनों लड़कों की पहचान की जा रही है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी, लड़कों को बख्शा नहीं जाएगा। छात्राओं को कहा गया है कि वे मेरा मोबाइल नंबर हर समय स्पीड डायल पर लगाकर रखें। छात्राओं ने हिम्मत और समझदारी दिखाकर प्रशंसनीय कार्य किया है।
-प्रो. निशी पांडेय, चीफ प्रॉक्टर, लखनऊ विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed