{"_id":"68c5209fa8614ea4380f8bf6","slug":"lucknow-university-female-professor-accused-of-indecent-behaviour-and-humiliation-with-phd-student-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: 'महिला प्रोफेसर ने की अभद्रता... सरेआम किया जलील', छात्रा ने कुलपति से जांच करके की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि: 'महिला प्रोफेसर ने की अभद्रता... सरेआम किया जलील', छात्रा ने कुलपति से जांच करके की कार्रवाई की मांग
Sat, 13 Sep 2025 06:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 13 Sep 2025 06:55 PM IST
सार
लविवि में हॉस्टल में तैनात महिला प्रोफेसर पर पीएचडी छात्रा से अभद्रता और जलील करने का आरोप है। पीड़ित छात्रा ने कुलपति को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय।
विस्तार
राजधानी लखनऊ स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय में समाज कार्य विभाग की शोधार्थी शिवांगी त्रिवेदी ने गोल्डन जुबली छात्रावास की प्रोवोस्ट प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर ने उसके साथ ना सिर्फ अभद्रता की। बल्कि, अपमानजनक शब्दों का उच्चारण करते हुए उसे जलील किया।
विज्ञापन
छात्रा का आरोप है कि छात्रावास की एक मीटिंग में प्रोफेसर ने पहले उसे जलील किया। फिर कहा कि तुम्हारी औकात क्या है...। इसके अलावा कई और अपमानजनक बातें कहीं। पाड़िता ने कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना को लिखित शिकायत दी है। जांच करके आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रोवोस्ट प्रो. अलका सिंह ने दी सफाई
मैंने छात्रावास की सभी छात्राओं को सार्वजनिक तौर पर डांटा था। जिसे छात्रा ने व्यक्तिरूप में लिया है। जानकारी पाकर की छात्रा को मेरे व्यवहार से पीड़ा हुई, उसे बुलाकर समझाया गया, अब वह संतुष्ट है।
विज्ञापन