फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university exam

Lucknow News: कोर्स पूरा, परीक्षा के इंतजार में पढ़ाई बंद

Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
lucknow university exam
लखनऊ। लविवि में पिछले दो महीने से ज्यादातर परास्नातक कक्षाओं की कक्षाएं ठप हैं। दिसंबर में इनका सिलेबस पूरा हो चुका है। इसके बाद न तो परीक्षा कार्यक्रम जारी हुआ है और न ही अगले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू करने का आदेश ही जारी किया गया। इसका नतीजा यह है कि विद्यार्थी विवि नहीं आ रहे हैं। दूसरी ओर शिक्षक विभाग में बैठकर अपनी ड्यूटी के घंटे गिन रहे हैं।
विज्ञापन



लविवि में अगस्त 2022 में पीजी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई शुरू हो गई थी। इससे शैक्षिक सत्र नियमित रहने की उम्मीद जागी थी। सेमेस्टर के नियमों के अनुसार, न्यूनतम 90 दिन कक्षाएं चलनी चाहिए। शिक्षकों ने नवंबर से लेकर दिसंबर तक विषम सेमेस्टर का कोर्स पूरा करा दिया। इसके बाद विज्ञान संकाय में विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी करा ली गईं। इसके बाद से परीक्षा कार्यक्रम जारी होने का इंतजार शुरू हो गया। यह इंतजार पूरी फरवरी भर चलता रहा, लेकिन परीक्षा शुरू होना तो दूर इसका कार्यक्रम तक जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन




पहली बार हुआ प्लेसमेंट पर ज्वाइनिंग पर संशय

लविवि के प्लेसमेंट सेल ने इस बार विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की थी। इसका नतीजा यह हुआ कि काफी विद्यार्थियों को नौकरी मिली है। अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा होते ही उनको ज्वाॅइन करना होगा। सामान्य रूप से उनको जून के बाद ज्वाॅइन करना है, लेकिन जिस हिसाब से विवि का सत्र चल रहा है उसमें सम सेमेस्टर की परीक्षा जून के बाद ही संभव लग रही हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की ज्वाॅनिंग भी फंस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एजेंसी बदलने से हुआ संकट

लविवि प्रशासन पीजी परीक्षा कार्यक्रम जारी न होने पर सीधे तौर पर कुछ नहीं बोल रहा है, लेकिन इसके पीछे मुख्य वजह परीक्षा एजेंसी का बदलना बताया जा रहा है। इसी वजह से स्नातक के प्रवेश पत्र में इतनी गड़बड़ियां होने की बात भी कही जा रही है।





होली से पहले जारी हो जाएगा परीक्षा कार्यक्रम

इस समय स्नातक की परीक्षाएं चल रही हैं। परास्नातक परीक्षा कार्यक्रम तैयार हो चुका है, होली से पहले कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। पूरा प्रयास होगा कि जल्द परीक्षाएं करा ली जाएं।

विद्यानंद त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed