फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university exam and competitive exams on same date

लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाओं से टकरा रहीं प्रतियोगी परीक्षाएं, छात्र परेशान

Tue, 03 Aug 2021 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
lucknow university exam and competitive exams on same date
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रही स्नातक परीक्षाओं के साथ ही इस माह एक के बाद एक कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित हो रही हैं। अब स्नातक परीक्षाओं से कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि टकरा रही है। या फिर ऐसा भी है कि विद्यार्थियों का एक पेपर उनके गृह जनपद में तो ठीक दूसरे दिन का पेपर विश्वविद्यालय में पड़ रहा है। इससे विद्यार्थी काफी परेशान हैं। वे ट्विटर से लेकर अधिकारियों के कार्यालय में इसकी जानकारी देकर स्नातक परीक्षाओं को टालने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी उन्हें राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का भी दो बार टलना अन्य प्रतियोगी व नियमित परीक्षाओं के लिए समस्या बन रहा है। पहले बीएड प्रवेश परीक्षा 18 फिर 30 जुलाई और अब 6 अगस्त को प्रस्तावित है। इसकी वजह से भी कई विश्वविद्यालयों ने अपनी उक्त तिथि की परीक्षाएं टाली हैं। एमएड की छात्रा ने बताया कि 8 अगस्त को यूपी टीजीटी की परीक्षा है। कोविड को देखते हुए उसे गृह जनपद औरैया सेंटर मिला है, जबकि अगले दिन 9 अगस्त को सुबह की पाली में लविवि की परीक्षा है। बीएड प्रवेश परीक्षा के कारण बदले गए शेड्यूल में 9 अगस्त को परीक्षा निर्धारित हुई है। वहीं छात्रा प्रिया जायसवाल ने ट्वीट कर कहा है कि 9 अगस्त को यूजी फाइनल राजनीति विज्ञान की परीक्षा है। ठीक उसी दिन जामिया मिलिया इस्लामिया की पीजी प्रवेश परीक्षा है, जिसका केंद्र दिल्ली है। ऐसे में दो में से एक ही परीक्षा में शामिल हो सकूंगी। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से 9 अगस्त की परीक्षा आगे आयोजित करने की मांग की है।
विज्ञापन

इसी तरह छात्रा साक्षी ने ट्वीट कर बताया है कि 20 अगस्त को लविवि की बीएससी तृतीय वर्ष जियोलॉजी की परीक्षा है और उसी दिन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोजन (यूपी एसएसएससी) की प्रिलिमरी एलिजबिलिटी टेस्ट (पीईटी) भी है। उन्होंने भी विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षाएं टालने की मांग की हैं। बता दें कि पेट में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। हालांकि, इस बारे में परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने कहा कि किसी विवि की प्रवेश परीक्षा के लिए हम परीक्षा स्थगित नहीं कर सकते। पेट को लेकर कुलपति से वार्ता कर आवश्यक निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनर्वास विवि में 6 अगस्त की परीक्षा 23 को
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय 6 अगस्त को प्रस्तावित बीएड प्रवेश परीक्षा के कारण बीपीओ प्रथम वर्ष की वार्षिक व बीकॉम एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित करेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि विद्यार्थी बदले शेड्यूल के अनुसार परीक्षा में शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed