{"_id":"60ce368a8ebc3e29fe528693","slug":"lucknow-university-declared-exam-dates-lko-city-news-lko583243674","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : फाइनल ईयर की परीक्षा 2 से 12 अगस्त तक, जानिए कब है आपका पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : फाइनल ईयर की परीक्षा 2 से 12 अगस्त तक, जानिए कब है आपका पेपर
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालय की स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 2 से 12 अगस्त के बीच आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया, जो विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर भी उपलब्ध है। परीक्षा में लगभग 40 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने बताया कि विद्यार्थी अपडेट जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट देखते रहें। पीजी व वार्षिक प्रणाली पर आधारित परीक्षा का कार्यक्रम भी जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि हाल में शासन के निर्देश पर विवि प्रशासन ने सिर्फ फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की परीक्षा कराने और बाकी को प्रमोट करने का निर्णय लिया है। परीक्षा ऑफलाइन और एमसीक्यू बेस्ड होगी। पेपर भी मर्ज किए गए हैं। समय और सवाल भी कम किए गए हैं।
बीए परीक्षा कार्यक्रम
(समय : सुबह 8 से 11 बजे, पेपर : पहला, दूसरा, तीसरा)
- 02 अगस्त : फ्रेंच, फंक्शनल संस्कृत, उर्दू, संस्कृत
- 03 अगस्त : एजुकेशन, साइकोलॉजी
- 04 अगस्त- एआईएच, एमआईएच, एशियन कल्चर, अरब कल्चर, अरेबिक
- 05 अगस्त- डिफेंस स्टडीज, राजनीति विज्ञान, टीटीएम, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
- 06 अगस्त- फिलॉसफी
- 07 अगस्त- इंग्लिश, फंक्शनल इंग्लिश
- 09 अगस्त- हिंदी, फंक्शनल हिंदी
- 10 अगस्त- अर्थशास्त्र, ज्योतिर्विज्ञान, लिंग्विस्टिक, पर्सियन
- 11 अगस्त- सोशल वर्क, सोशियोलॉजी
- 12 अगस्त- भूगोल, होम साइंस, शारीरिक शिक्षा
बीएससी (समय : दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक)
- 02 अगस्त : जूलॉजी, जियोलॉजी (पहला, दूसरा, तीसरा पेपर)
- 04 अगस्त : मैथमेटिक्स (पहला, दूसरा पेपर)
- 06 अगस्त : मैथमेटिक्स (तीसरा, चौथा पेपर)
- 09 अगस्त : स्टैटिसटिक्स, केमेस्ट्री (पहला, दूसरा, तीसरा पेपर)
- 10 अगस्त : बॉटनी, एस्ट्रोनॉमी, कम्प्यूटर साइंस (पहला, दूसरा, तीसरा पेपर)
- 11 अगस्त : फिजिक्स, जेनेटिक्स एंड जेनोमिक्स (पहला, दूसरा, तीसरा पेपर)
- 12 अगस्त : एंथ्रोपोलॉजी (पहला, दूसरा, तीसरा पेपर)
बीकॉम (समय : दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक)
- 03 अगस्त : इनकम टैक्स लॉ एंड एकाउंट्स पहला पेपर, प्रिंसिपल एंड प्रैक्टिस ऑफ इंश्योरेंस दूसरा पेपर
- 05 अगस्त : एप्लाइड एंड बिजनेस स्टैटिसटिक्स तीसरा पेपर, इकोनॉमिक्स ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज चौथा पेपर
- 07 अगस्त : कंपनी लॉ एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस पांचवां पेपर, फंडामेंटल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप एंड प्रोजेक्ट प्लानिंग छठा पेपर
10 जुलाई तक भरने होंगे परीक्षा फॉर्म
परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने विवि व सहयुक्त महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भी खोल दिए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सक्सेना ने बताया कि सभी विद्यार्थियों (जो प्रमोट होंगे, उनको भी) परीक्षा फॉर्म भरना होगा। उन्होंने बताया कि स्नातक सम सेमेस्टर कक्षाओं व अन्य सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के नियमित/बैक पेपर एवं एग्जम्पटेड परीक्षा सेमेस्टर मई-जून-2021 एवं बीईएलएड की परीक्षाओं के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। इम्प्रूवमेंट की परीक्षा के लिए केवल अंतिम वर्ष, सेमेस्टर के योग्य छात्र परीक्षा फॉर्म भरेंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय के नियमित छात्रों को परीक्षा शुल्क जमा नहीं करना है। केवल ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरकर प्रवेश शुल्क रसीद के साथ संबंधित विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष कार्यालय में ई-मेल अथवा ऑफलाइन माध्यम से जमा करेंगे। बैकपेपर, इम्प्रूवमेंट, एग्जम्पटेड छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरकर परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करते हुए परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क रसीद संबंधित संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष कार्यालय में ई-मेल अथवा ऑफलाइन जमा करेंगे। संबंधित संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष द्वारा ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फॉर्मों को 13 जुलाई तक परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराएंगे। सहयुक्त महाविद्यालयों के सभी कक्षाओं के विद्यार्थी फॉर्म भरेंगे और विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ अपने महाविद्यालय में जमा करेंगे।