फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university convocation starts

लखनऊ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के हाईलाइट्स देखें, यहां

Sun, 15 Jan 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Jan 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
lucknow university convocation starts
एलयू का दीक्षांत समारोह - फोटो : amar ujala
लखनऊ यून‌िवर्स‌िटी का दीक्षांत समारोह श‌निवार सुबह लगभग 11.15 पर शुरू हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिलीप बाबा साहेब भोसले मेधावियों को मेडल देंगे। इस साल दीक्षांत समारोह में 129 मेधावियों को 187 मेडल दिए जाने हैं। 
विज्ञापन


मुख्य समारोह में डॉ. चक्रवर्ती, चांसलर्स, वाइस चांसलर्स मेडल के अलावा पांच मेडल तक पाने वाले 26 मेधावियों को पदक दिए जाएंगे। शेष 103 मेधावियों को शाम को होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जस्टिस अमरेश्वर शाही सम्मानित करेंगे। राज्यपाल राम नाईक ने कुलाधिपति के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा क‌ि युवा गलत रास्ते पर न जाकर देश के ‌ल‌िए पूंजी बनें।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में इस साल सभी कॉलेजों के झंडे भी लगाए गए हैं। इसका मकसद विवि के कार्यक्रमों से कॉलेजों को जोड़ना है। इसी के तहत इस साल सांस्कृतिकी के कार्यक्रम विवि के साथ ही कॉलेजों में भी आयोजित हुए हैं। समारोह में भाग लेने के लिए सभी प्रिंसिपल को उनके यहां के 20 प्रतिभावान स्टूडेंट्स को साथ लेकर आने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
समारोह में इस साल पदक विजेता स्टूडेंट्स के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। इसके साथ ही शहर के कई गणमान्य हस्तियां और सभी धर्मगुरुओं को भी आमंत्रित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed