फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university convocation

Lucknow News: चांसलर, डॉ. चक्रवर्ती व अन्य पदकों के लिए 30 तक करना होगा आवेदन

Mon, 23 Oct 2023 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
lucknow university convocation
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ पदकों के लिए विद्यार्थियों को 30 अक्तूबर तक आवेदन करना होगा। सीधे आवेदन के साथ ही डीन, चीफ प्रोवोस्ट व अन्य पदाधिकारियों से भी इन पदकों के लिए नाम मांगे गए हैं। लविवि का दीक्षांत समारोह छह दिसंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में इस बार कुल 198 पदक दिए जाने हैं। इनमें से 15 पदकों को छोड़कर ज्यादातर प्रायोजित हैं। समारोह में चांसलर्स मेडल के तहत एक गोल्ड, दो सिल्वर और बाकी ब्रोंज मेडल दिए जाते हैं। चांसलर्स गोल्ड मेडल लविवि पीजी की परीक्षा पास कर चुके सर्वश्रेष्ठ बहुमुखी प्रतिभा वाले स्टूडेंट को दिया जाता है। चांसलर्स सिल्वर मेडल विवि में स्नातक के अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स और पीजी स्तर पर पढ़ने वाले छात्रों में से पढ़ाई के साथ ही अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ओवरऑल स्टूडेंट और बेस्ट गर्ल स्टूडेंट को दिया जाता है।
विज्ञापन

चांसलर्स ब्रोंज मेडल विवि के सभी संकायों के बेस्ट स्टूडेंट्स को दिया जाता है। विवि का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित डॉ. चक्रवर्ती मेडल सामाजिक कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को दिया जाता है। इन मेडल के साथ ही रुचिराम साहनी रिसर्च प्राइज, बनर्जी रेग्युलेशन अवाॅर्ड तथा राजाराम शंकर ऑफ मौरावां गोल्ड मेडल के लिए भी नाम मांगे गए हैं। इसके अलावा ज्यादातर पदक विभिन्न पाठ्यक्रम या फिर पेपर में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाले विद्यार्थियों को दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed