{"_id":"64331da7a8b7913a310be576","slug":"lucknow-university-bhu-lucknow-news-c-13-lko1027-175421-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बीएचयू की टीम ने जीता नेशनल लॉ फेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बीएचयू की टीम ने जीता नेशनल लॉ फेस्ट
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि के विधि संकाय में आयोजित नेशनल लॉ फेस्ट प्रतियोगिता बीएचयू के चिरंतन पॉल, नवनीत अवस्थी और रितिक आनंद ने नाम रही। इस टीम ने पहला स्थान पाया। तीन दिन तक चले इस फेस्ट में डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसमें काव्या द्विवेदी, विनायक तिवारी, केएस अरारतिक शामिल रहे। जामिया मिलिया विवि के उज्ज्लेश्वर कुमार कश्यप बेस्ट काउंसिल रहे, बेस्ट मीडिएटर हिमांशी चौधरी और बेस्ट क्लाइंट हिमांशी नागर को चुना गया।
डीन प्रो. बंशीधर सिंह ने बताया कि प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इस इवेंट में विशेष पुरस्कार की घोषणा की गई थी। जिसमें लखनऊ विवि के प्रथम वर्ष के छात्र वेदांत पांडे, रिया मिश्रा और अनन्या ओझा प्रथम रहे। क्लाइंट काउंसलिंग के विजेता लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के यशार्थ टंडन और अदिति सिंह रहे जबकि दूसरे स्थान पर लविवि की टीम रही जिसके सदस्य साक्षी लोधी और अभिषेक कुमार थे। बेस्ट काउंसिल का पुरस्कार सोहम योले को जबकि बेस्ट क्लाइंट का पुरस्कार आयुष पांडे को मिला। गौरी शुक्ला और संविदा रस्तोगी को प्रथम वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम के तौर पर चुना गया है। निर्णायक के रूप में उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जौहरी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे।
कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 96 का चयन
लखनऊ। लविवि के 96 छात्रों को प्लेसमेंट मिला है। सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. मधुरिमा लाल ने बताया कि आदित्य बिड़ला कैपिटल कंपनी की प्लेसमेंट ड्राइव में विवि के लगभग सभी विभागों के स्नातक और परास्नातक छात्रों ने भागीदारी की। इनमें से 96 छात्रों को 3-6 लाख प्रति वर्ष का पैकेज मिला है।
विज्ञापन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर आने वाला
लखनऊ। लविवि के इंजीनियरिंग संकाय में रविवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता अमेरिकी विवि के मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर आलोक आर चतुर्वेदी ने कहा कि एआई के सदुपयोग, नौकरियों पर एआई के प्रभाव और हेल्थकेयर और अन्य उद्योगों को बदलने के लिए एआई की क्षमता आज के लिए बड़ा मुद्दा है। सेमिनार में डॉ. हिमांशु पांडेय, डॉ. अनुपम त्रिपाठी, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. शैलेंद्र भास्कर, इंजी. जीशान अली, इंजी. जीतेंद्र सिंह सहित 200 से अधिक शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।