{"_id":"68926a385a6161352e03a7fb","slug":"lucknow-university-applications-invited-for-five-prestigious-gold-medals-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1326881-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: पांच प्रतिष्ठित स्वर्ण पदकों के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि: पांच प्रतिष्ठित स्वर्ण पदकों के लिए मांगे आवेदन
Wed, 06 Aug 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय: पांच प्रतिष्ठित स्वर्ण पदकों के लिए मांगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में आगामी 68वें दीक्षांत समारोह को खास बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इस बार विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पांच प्रतिष्ठित स्वर्ण पदकों से नवाजा जाएगा। इनमें सिल्वर जुबली गोल्ड मेडल, श्रीमती गुरुदेवी गोल्ड मेडल और पंडित अंबिका प्रसाद बाजपेई मेमोरियल गोल्ड मेडल जैसे नाम शामिल हैं।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद तिवारी की ओर से मंगलवार को अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों, खेल परिषद और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर 20 अगस्त तक योग्य छात्रों की सूची मांगी गई है। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी चयन करेगी और साक्षात्कार भी आयोजित होंगे। पदकों के लिए आवेदन पॉलिटिकल साइंस, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स से आमंत्रित किए गए हैं।
इससे पहले पिछले सप्ताह भी राजा शंकर सहाय ऑफ मुरावां गोल्ड मेडल, गोपालदास मेमोरियल मेडल, बनर्जी रिसर्च प्राइज सहित कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए विभागों से नाम मांगे गए थे।
विज्ञापन
-- -
ये पांच प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल
1. सिल्वर जुबली गोल्ड मेडल
2. श्रीमती गुरु देवी गोल्ड मेडल
3. पंडित अंबिका प्रसाद बाजपेई मेमोरियल गोल्ड मेडल
4. मेजर जी.सी. दीक्षित मेमोरियल गोल्ड मेडल
5. पीरी मेमोरियल गोल्ड मेडल