फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University and BBAU have once again extended the application deadline for admissions.

Lucknow News: लविवि व बीबीएयू ने फिर बढ़ाई प्रवेश के लिए आवेदन तिथि

Sat, 27 Jun 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University and BBAU have once again extended the application deadline for admissions.
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने एक बार फिर से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। दोनों ही विश्वविद्यालयों ने अंतिम तिथि 30 जून रखी है। बीबीएयू में पहले से निर्धारित तिथि गुजर जाने के बाद अब आवेदन करने वालों को विलंब शुल्क के रूप में एक हजार रुपये अतिरिक्त देना होगा।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर और पीजी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। विवि प्रशासन ने केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय की आधिकारिक पीजी नोटिस में भी तिथि बढ़ाने की पुष्टि की गई है। विवि प्रशासन के अनुसार, बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन लंबित थे जो तकनीकी कारणों, दस्तावेजों की कमी या अन्य वजहों से समय पर फॉर्म नहीं भर सके थे। ऐसे अभ्यर्थियों को राहत देने के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई गई है। अब इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


बीबीएयू में एक हजार रुपये देना होगा विलंब शुल्क
बीबीएयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक कर दी है लेकिन इसके लिए विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण कराना होगा। विवि की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी वर्गों (यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी एवं दिव्यांग) के अभ्यर्थियों के लिए विलंब शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी विवि की आधिकारिक वेबसाइट bbau.ac.in से भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed